MP Election 2023: पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव होंगे। जबकि नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। इस बीच मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के जाने-माने फूड हब ’56 दुकान’ में स्थित दुकानों के मालिकों ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में वोट डालने वाले लोगों को पोहा और जलेबी सहित मुफ्त स्नैक्स देने का फैसला किया है। उनका कहना है कि इसका उद्देश्य मतदाताओं को बढ़ावा देना है। दुकानदारों ने घोषणा की है कि जो कोई भी मतदान के शुरुआती घंटों में वोट डालेगा, उसे उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाने के बाद मुफ्त पोहा और जलेबी मिलेगी।
17 नवंबर को सुबह 9 बजे तक रहेगा ऑफर
इस बारे में पीटीआई से बात करते हुए 56 दुकान ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने शनिवार को कहा- “जहां तक स्वच्छता की बात है तो इंदौर देश में शीर्ष स्थान पर है। हम चाहते हैं कि हमारा शहर मतदान के मामले में भी शीर्ष पर रहे।” इसके लिए हमने वोट डालने वालों को मुफ्त पोहा और जलेबी देने का फैसला किया है।” शर्मा ने कहा- “यह ऑफर मतदान के दिन 17 नवंबर को सुबह 9 बजे तक ही रहेगा। इसके बाद पूरे दिन प्रत्येक मतदाता को पोहा-जलेबी के बिल पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।”
ये भी पढ़ें: Election 2023: 5 रुपये की चाय, 10 की माला…चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के लिए जारी की रेट लिस्ट
बता दें कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने 56 दुकान को ‘क्लीन स्ट्रीट फूड हब’ का दर्जा दिया है। यहां के आउटलेट निर्धारित मानदंडों को पूरा करते हैं। उल्लेखनीय है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में इंदौर के शहरी क्षेत्र की 5 सीटों पर कुल 14.72 लाख मतदाता थे। इस दौरान 67 फीसदी मतदान हुआ था। अभी की बात करें तो शहर की पांचों विधानसभा सीटों पर कुल 15.55 लाख मतदाता रजिस्टर्ड हैं।
ये भी पढ़ें: MP Assembly Election: मध्य प्रदेश की वो 5 सीटें, जहां नोटा ने बदले थे 2018 विधानसभा चुनाव में हार-जीत के समीकरण
ये भी पढ़ें: MP Election: कांग्रेस की पहली सूची के लिए 190 उम्मीदवारों के नाम तय, कल जारी हो सकती है लिस्ट
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines