---विज्ञापन---

सांसद दिग्विजय सिंह ने PM मोदी को बताया ‘रावण’ तो फूटा वीडी शर्मा का गुस्सा, कहा-देश की 140 करोड़ जनता जानती है रावण कौन

BJP MP President VD Sharma On Digvijay Singh : वरिष्ट कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘रावण’ बताने वाले बयान पर BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बोला हमला है, उन्होंने दिग्विजय सिंह को हिन्दू विरोधी बताया। शर्मा का कहना है कि हिंदू विरोध करने के मामले मे दिग्विजय सिंह ब्रांड एंबेसडर […]

---विज्ञापन---

BJP MP President VD Sharma On Digvijay Singh : वरिष्ट कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘रावण’ बताने वाले बयान पर BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बोला हमला है, उन्होंने दिग्विजय सिंह को हिन्दू विरोधी बताया। शर्मा का कहना है कि हिंदू विरोध करने के मामले मे दिग्विजय सिंह ब्रांड एंबेसडर हैं, हिन्दू विरोधी नेताओं को राम में रावण दिखेगा।

यह भी पढ़ें – MP Assembly Election : कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट में देरी की वजह आई सामने, पार्टी ने तय किए कई मानदंड

---विज्ञापन---

दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी की आपत्ति

दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा ने आपत्ति जताई है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है, बंटाधार दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर जो बयान दिया है, वो उनकी देश विरोधी मानसिकता को दिखाता है। उनका कहना है कि देश की जनता ने तय किया है कि देश में राम कौन है ? देश में पीएम मोदी सुशासन का काम कर रहे हैं, त्रेता युग में राम का विरोध, रावण ने किया था। आज कांग्रेस ने राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया था, देश की 140 करोड़ जनता जानती है रावण कौन है, राम कौन।

दिग्वियज सिंह ने युवाओं को दिया धोखा

वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता, प्रधानमंत्री मोदी को गाली देते हैं। गुजरात में गाली दी तो कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई, दिग्विजय सिंह ने महंगाई की बात की, लेकिन वह यह नहीं जानते कि दुनिया में सबसे कम महंगाई दर भारत में है।

---विज्ञापन---

शर्मा ने आगे दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए, बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि दिग्वियज सिंह ने युवाओं को धोखा देने का काम किया है, वहीं मोदी सरकार सरकार की तारीफ करते हुए, उन्होंने कहा कि 93 हजार स्टार्टअप की शुरुआत हुई, जिसके तहत 10 लाख युवाओं को हर महीने नौकरी दी गई। वीडी शर्मा ने आगे कहा कि भ्रष्टचार का रावण कौन है, यह सब जानते हैं, वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 08, 2023 03:55 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola