हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP में सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में गोली मारकर की थी लड़की की हत्या, पुलिस एनकाउंटर में हुआ घायल

विज्ञापन
dhar crime news

MP News: मध्य प्रदेश के धार में एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने गोली मारकर लड़की की हत्या कर दी थी। आरोपी ने बसंत विहार कालोनी में युवती के पास जाकर उसे तीन गोलियां मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी की पहचान दीपक पिता रामप्रसाद राठौर के तौर पर हुई थी। जो पुलिस के एनकाउंटर में घायल हो गया है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने आरोपी का मकान भी गिरा दिया।

युवती ने दर्ज कराया था केस

बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ युवती ने छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज कराया था। जिसकी पेशी के लिए वह कोर्ट जाने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही युवक ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन जब वह पुलिस के मनाने के बाद भी नहीं माना तो पुलिस ने उसके पेर में गोली मारी जिससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया।

यह है पूरा मामला

दरअसल, पूरा मामला एकतरफा प्यार का है। 2020 में मृतक युवती ने दीपक राठौर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद 2021 में दीपक की मां ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद दीपक ने लड़की, उसकी मां और भाई के खिलाफ धारा 306 का मामला दर्ज करवाया था। इसके अलावा जब युवती 2021 में गवाही देने जा रही थी तो उसने दीपक के खिलाफ मारपीट का मामला भी दर्ज करवाया था। जब लड़की 306 के मामले में गवाही दे जा रही थी, तभी दीपक ने उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए उस पर 10000 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। जबकि जांच में पता चला कि युवक का मकान अतिक्रमण करके बनाया गया है। जिसके बाद जितनी जगह पर अतिक्रमण था, उतनी जगह पर पुलिस ने बुलडोजर चलाकर घर को गिरा दिया।

पुलिस की गोली से युवक हुआ घायल

वहीं युवक लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन आज जब उसका सामना पुलिस से हुए तो वह भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन इसके बाद पुलिस ने अपनी गाड़ी से आरोपी बाइक सवार को हल्की सी टक्कर मारी, जिससे वो असंतुलित होकर गिर गया था। इसके बाद पुलिस ने हवा में फायरिंग कर उसे रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन उलटा आरोपी ने पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के पेर में दो गोली मारी। जिससे वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांज में जुटी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola