हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

MP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से थाना इंचार्ज को कुचला, अफसर ने मौके पर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में शराब तस्करों ने पुलिस अफसर की हत्या कर दी है, क्योंकि वह उन्हें पकड़ने के लिए उनके पीछे पड़ा था. पुलिस ने अपने अफसर का शव बरामद कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
पुलिस ने अपने अफसर के शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. Credit- ScreenGrab

मध्य प्रदेश में अवैध शराब तस्करों ने आतंक मचाया हुआ है. बीती रात शराब तस्करों ने देवास जिले के खातेगांव पुलिस स्टेशन के इंचार्ज दिलीप पुरी की हत्या कर दी. अवैध शराब से भरे ट्रक से देर रात हरदा-नेमावर हाईवे पर पुलिस ऑपरेशन के दौरान अफसर को कुचल दिया गया, जिससे अफसर की मौके पर मौत हो गई. ट्रक ड्राइवर ने दिलीप पुरी के साथ हाथापाई के बाद भागने की कोशिश की, जिससे पुरी गिर गए और ट्रक के पिछले पहिए से कुचले गए. एडिशनल SP सौम्या जैन ने उनकी मौत की पुष्टि की. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

इंदौर-बैतूल हाईवे पर चेकिंग के दौरान कुचला

मिली जानकारी के अनुसार, खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी को इलाके में अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी. बीती रात करीब डेढ़ बजे वे पुलिस टीम के साथ इंदौर-बैतूल हाईवे पर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. इस दौरान शक होने पर उन्होंने एक आयशर ट्रक को रुकवाया और ड्राइवर को नीचे उतरने कको कहा, लेकिन ड्राइवर ने ट्रक को डिवाइडर पर चढ़ाया और उसे आगे बढ़ाने का प्रयास किया. इस दौरान ट्रक का पिछला पहिया दिलीप पुरी के ऊपर से गुजर गया. वह बुरी तरह घायल हो गए, लेकिन डॉक्टर कोशिशों के बावजूद उन्हें बचा न सके..

वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया ड्राइवर

बता दें कि दिलीप पुरी को कुचलने के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया. उसने संदलपुर के पास ट्रक को छोड़ा और भाग गया. घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही देवास के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा खातेगांव पहुंचे और मामले की जांच शुरू कराई. उनकी मौजूदगी में ही दिलीप पुरी का पोस्टमार्टम हुआ और उनके पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सौंप दिया गया. दिलीप का परिवार इंदौर में रहता है, लेकिन अंतिम संस्कार गृह क्षेत्र धार जिले के बरमंडल में होगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola