MP Deputy CM Rajendra Shukla on Village Development: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार राज्य के औद्योगिक और समाजिक विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई उचित और जरुरी कदम उठाए जा रहे हैं। औद्योगिक के विकास के तहत कुछ दिनों पहले ही राज्य के शहडोल में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजन किया गया। इस कॉन्क्लेव से राज्य को 32 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले। इसके अलावा सामाजिक विकास के तहत सभी केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। रीवा के नगर निगम टाउन हॉल में आयोजित स्वामित्व योजना कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बताया कि राज्य के विकास के लिए स्वामित्व और भू-अधिकार गांव आधार बन रहे हैं।
लोगों को मिला पक्का कानूनी अभिलेख
डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि देश और प्रदेश में विकास कार्यक्रमों के साथ कई कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार चलाई जा रही है। साथ ही लोगों तक इसके लाभ को भी पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार में केंद्र द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर प्रदेश में तेजी से काम चल रहा है। इसी के तहत राज्य में स्वामित्व योजना से पट्टे मिलने से अब हितग्राही उस जमीन से मालिक बन गए। साथ ही इन लोगों को पक्का कानूनी अभिलेख भी मिल गया।
यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh बना ई-समन लागू करने वाला पहला राज्य, अमित शाह बोले- सभी इसे फॉलो करें
गांव के विकास का आधार
डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल आगे ने कहा कि स्वामित्व और भू-अधिकार गांव के विकास का आधार बन रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए गए काम की भी तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आने वाली 31 जनवरी तक बाकी बचे हुए हितग्राहियों को भी पट्टे मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के 50 हजार से अधिक गांवों के 65 लाख लोगों को स्वामित्व योजना के तहत सम्पत्ति कार्ड बांटे हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल स्वामित्व योजना के जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर निगम टाउन हाल रीवा में शामिल हुए।
संबंधित खबरें
MP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
1 hr agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
15 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
15 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines