Madhya Pradesh Crime News : दोस्त अक्सर एक दूसरे से हंसी मजाक करते हुए नजर आते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश में एक ऐसा मामला सामने है, जहां एक युवक को मजाक करना भारी पड़ गया है। युवक ने चैट पर अपने दोस्त से मजाक किया तो हमलावरों ने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।
यह घटना सागर जिले के महाराजपुर थाने क्षेत्र में स्थित गांव नेगुवां तोड़का की है। गांव के ही दशरथ और दुर्गेश के बीच ऑनलाइन चैट हो रहा था। इस दौरान 20 वर्षीय दशरथ ने एक लड़की को लेकर दुर्गेश से मजाक कर लिया, जिससे वह काफी नाराज हो गया। उसे यह नहीं पता था कि दुर्गेश उस लड़की के बारे में पता है और फिर दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया। काफी देर तक पहले दोनों चैट पर ही एक-दूसरे पर जुबानी हमला करते रहे।
यह भी पढ़ें : Crime News: उज्जैन में 10 साल की बच्ची से रेप, शर्मनाक हालत में छोड़ा
पिता के साथ भी की मारपीट
इसके बाद दुर्गेश अपने दोस्तों के साथ दशरथ के घर पहुंचा और उसे मारने पीटने लगा। इस दौरान पिता घनश्याम और उनके दोस्त देवराज ने दशरथ को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उन लोगों के साथ भी मारपीट की। इस हमले में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दशरथ की मौत हो गई।
पुलिस ने दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने दो संदिग्ध हाकम और छतर सिंह को पकड़ लिया है और मुख्य आरोपी दुर्गेश एवं एक अन्य हमलावर की तलाश कर रही है। साथ ही जांच टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines