हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP Crime News: मुस्लिम शख्स से प्यार करने पर बौखलाया भाई, तलवार से काट डाला बहन का सिर

MP Crime News: मध्य प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी बहन का सिर तलवार से काट डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन

MP Crime News: मध्य प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी बहन का सिर तलवार से काट डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि युवती का दूसरे धर्म के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर युवक ने वारदात को अंजाम दे दिया।

बिजानगर गांव की है घटना

जानकारी के मुताबिक मामला मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले का है। यहां एक आरोपी को अपनी 24 वर्षीय बहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार को जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर बड़ोद पुलिस थाना क्षेत्र के बिजानगर गांव में हुई।

यह भी पढ़ेंः ‘सोती रही पुलिस और हथकड़ी खोलकर फरार हो गया हत्यारा’, सेंट्रल जेल से इलाज के लिए आया था आरोपी

विज्ञापन

पिता ने पुलिस को दी सूचना

इंस्पेक्टर अरविंद सिंह राठौड़ ने न्यूज एजेंसी को बताया कि आरोपी के पिता चंदर लाल ने पुलिस को सूचना दी कि उनके बेटे बगडू (26) ने उनकी 24 वर्षीय बेटी की तलवार से हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा युवती का शव पड़ा हुआ था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी इस बात से नाराज था कि उसकी बहन अपने पति को छोड़कर दो साल से मुस्लिम व्यक्ति के साथ रह रही थी।

पुलिस ने तलवार की हरामद

उन्होंने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर अपनी बहन पर तब हमला किया जब वह अपने माता-पिता से मिलने उनके घर आई थी। अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई तलवार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola