MP Crime News: मध्य प्रदेश के सतना में लूट के साथ हत्या की बड़ी वारदात सामने आई है। सतना में शराब कंपनी के मुनीम की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके पास से 22 लाख रुपए भी लूट लिए गए। बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त हुई, जब मुनीम सेंट्रल बैंक के सामने कार से उतरा था। मामला के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
यह है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि शराब कंपनी रोजवुड सप्लायर्स में मुनीम का काम करने वाले संजय सिंह हर दिन की तरह कंपनी से पैसे लेकर बैंक में जमा करने के लिए जा रहे थे। वह अपनी कार से जैसे ही बैंक के पास पहुंचे और 22 लाख रुपयों से भरा बैंग लेकर उतरे तो बाइक सवार पांच बदमाशों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। बदमाशों ने संजय सिंह पर फायर किया, जिससे वह घायल होकर गिर गए और बदमाश उनका बैग लेकर मौके से फरार हो गए।
संजय सिंह के ड्राइवर ने बताया कि वह हर दिन बैंक आते थे, लेकिन आज जैसे ही वह कार से उतरे उनके ऊपर हमला हो गया, जब तक वह कुछ समझ पाता उससे पहले बदमाश बैग लेकर फरार हो चुके थे। कुछ स्थानीय लोगों ने भी घटना को देखा है, लेकिन तब तक बदमाशों का पीछा किया जाता वह मौके से फरार हो चुके थे। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में बहुत आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पहले से थी प्लानिंग
जिस तरह से शराब कंपनी के मुनीम की हत्या की गई है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाश पहले से ही प्लानिंग करके आए थे। क्योंकि बदमाशों ने घंटो तक मुनीम का इंतजार किया और जैसे ही वह मौके पर पहुंचा तो उस पर हमला कर दिया। फिलहाल बैंक में लगे एटीएम और शहर में लगे स्मार्ट सिटी के कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जहां पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines