MP Crime News: मध्य प्रदेश के शहडोल से एक सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने लिफ्ट देने के बहाने 92 साल की महिला के साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग महिला कोतवाली थाना क्षेत्र के जुगवारी गांव जा रही थी तभी रास्ते में उसे अज्ञात बाइक सवार मिला और लिफ्ट देने के बहाने मोटरसाइकिल पर बिठाकर जंगल में ले गया। जहां आरोपी युवक ने एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1614478043179020289
बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर
घटना में पीड़ित बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, जबलपुर निवासी महिला शहडोल के गांव जुगवारी स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। उस वक्त महिला ऑटो से अंतरा गांव पहुंची। जहां ऑटो चालक उसे छोड़कर शहडोल लौट आया, वहीं बाइक सवार ने लिफ्ट देने के बहाने महिला को जंगल में ले जाकर हैवानियत की हद पार कर दी।
राहगीरों ने वृद्धा को मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया
बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। उधर, महिला की चीख पुकार सुनकर वहां के एक व्यक्ति ने उसे पास के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वृद्धा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाने वाले व्यक्ति ने घटना की सूचना महिला के परिजनों को दी।
एएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। एएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर वृद्धा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
11 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines