MP Crime News: मध्य प्रदेश के चंबल में एक बार फिर जमीनी विवाद ने हिंसक संघर्ष का रूप ले लिया। मुरैना जिले में दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर हुए झगड़े में गोलियां चल गई। इस घटना में 6 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसने आज बड़ा रूप ले लिया।
मुरैना के लेपा गांव का मामला
दरअसल, पूरा मामला मुरैना जिले के लेपा गांव का बताया जा रहा है। जहां दो पक्षों में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जहां आज एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इस घटना में एक परिवार के पिता-पुत्र सहित छह की मौत हो गई। जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अस्पताल ले जाते समय 3 महिलाओं ने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा हुआ है। वहीं इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2014 में भी हुआ था विवाद
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों परिवारों में विवाद लंबे समय से चल रहा था। साल 2014 में भी इन्ही परिवारों में जमीन के विवाद को लेकर एक हत्या हुई थी। जिसके बाद से यह मामला और गर्मा गया था। वहीं आज दोनों पक्षों में हुए विवाद में जमकर गोलियां चल गई। पूरा मामला रंजीत तोमर और राधे तोमर के परिवार के बीच का है। आज जब दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो पहले जमकर लाठियां चली, इसके बाद बंदूक से फायरिंग कर दी। घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है।
बताया जा रहा है कि राधे पक्ष का परिवार 2014 की घटना के बाद गांव छोड़कर चला गया था। लेकिन कुछ दिनों पहले ही परिवार के लोग वापस गांव में आ गए। बताया जा रहा है कि यह परिवार पुराने विवाद का बदला लेने ही आया था। ऐसे में आज राधे पक्ष के परिवार के लोगों ने रंजीत के परिवार पर हमला कर दिया।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
4 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
6 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
7 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
12 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
15 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
16 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
17 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
18 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
18 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines