मध्य प्रदेश की पहली और देश की दूसरी ‘फ्रूट वेजिटेबल लैब’ बनने जा रही है। यह कीटनाशक अवशेष लैब ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे कृषि यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले खंडवा कृषि विश्वविद्यालय में बनेगी, जहां फल और सब्जियों में कीटनाशक इस्तेमाल के स्तर की जांच होगी। इसके जरिए भविष्य की योजनाएं भी साइंटिस्ट तैयार करेंगे। इस लैब के लिए प्रदेश सरकार ने 2 करोड़ 76 लाख रुपए का बजट प्रावधान किया है।
देश प्रदेश में सब्जियों-फलों के रकबे के साथ प्रोडक्शन बढ़ा है। इसके पीछे बड़ा कारण फल-सब्जियों में कीटनाशक का ज्यादा इस्तेमाल किया जाना भी है। ज्यादा उत्पादन से किसानों को तो फायदा हो रहा है, लेकिन ज्यादा कीटनाशक के उपयोग से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां भी हो रही हैं। ऐसे में फल-सब्जी उत्पादन में बढ़ रहे कीटनाशक के स्तर का आकलन करने के साथ ही उससे होने वाले नुकसान को पहचानने के लिए फ्रूट वेजिटेबल कीटनाशक अवशेष लैब का निर्माण शुरू हो गया है।
कितने करोड़ की लागत से बनेगी लैब
प्रदेश की पहली और देश की दूसरी अत्याधुनिक लैब लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रही है। अभी सिर्फ गुजरात के आनंद कृषि यूनिवर्सिटी में यह लैब है। इस लैब में 5 एक्सपर्ट काम करेंगे, लेकिन शुरुआती दौर में 2 एक्सपर्ट वैज्ञानिकों की नियुक्ति कर दी गई है और भविष्य में 3 अन्य साइंटिस्ट अपॉइंट किए जाएंगे। सबसे पहले सब्जी मंडियों से सैंपल लेकर उन पर रिसर्च और टेस्टिंग की जाएगी।
रिसर्च और स्टडी कर सकेंगे छात्र
यूनिवर्सिटी से जुड़े किसी भी कैंपस और कॉलेज के स्टूडेंट इस लैब से रिसर्च और स्टडी कर सकते हैं। इनमें खास तौर से क्लोरीनेटेड हाइड्रोकार्बन और ऑर्गेनिक फास्फेट होते हैं, जिनका सीधा असर किडनी और लीवर पर पड़ता है। लैब के लिए मध्य प्रदेश शासन की ओर से 2 करोड़ 76 लाख रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।
ये भी पढ़ें- एमपी की जनता के लिए मोहन सरकार ने लॉन्च किया नया एप; जानें क्या होगा फायदा?
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines