MP Politics: मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ लगातार सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस बीच कल एमपी कांग्रेस की बड़ी बैठक बुलाई गई है। जिसमें प्रदेश प्रभारी सहित प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता शामिल होंगे।
एमपी कांग्रेस की बड़ी बैठक
बताया जा रहा है कि प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल भी प्रदेश के दौरे पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक में एमपी कांग्रेस के सभी दिग्गज जुटेंगे। जिसमें आगामी कार्यक्रमों और चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। हाल ही में बनी कांग्रेस की ‘राजनीतिक मामलों’ की समिति की बैठक होगी, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
बताया जा रहा है कि इस बैठक में ही आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति भी बनेगी। जिसमें चुनाव चुनाव किस रणनीति के साथ लड़ा जाएगा इस पर सभी दिग्गज नेताओं के बीच चर्चा होगी। खास बात यह है कि यह बैठक कमलनाथ ने अपने आवास पर बुलाई है। जिसमें
दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, अरुण यादव, सुरेश पचौरी, अजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा भी शामिल होंगे। यह बैठक कल शाम को होगी। जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा भी बनाई जाएगी।
मीडिया विभाग में बदलाव
वहीं इस बैठक से पहले कमलनाथ ने मीडिया विभाग में कुछ बदलाव भी किए हैं। कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में कमलनाथ ने कुछ नियुक्तियां की है, जिसमें नंदिनी राजावत को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं रजनीकांत त्रिपाठी को सतना का सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि हनुमान शरण सिंह को सतना ग्रामीण का सोशल मीडिया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा भी अन्य कई कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिली है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
10 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
10 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines