MP Politics: कांग्रेस मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। ऐसे में चुनावी साल में संगठन में बदलाव की प्रक्रिया भी जारी है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने तीन जिलों के जिला अध्यक्ष के पद पर नए नेताओं की तैनाती की है।
विदिशा, डिंडौरी, अलीराजपुर के अध्यक्ष बदले
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने जिन तीन जिलों के जिलाध्यक्ष बदले हैं उनमें विदिशा, डिंडौरी और अलीराजपुर शामिल हैं। बता दें कि अलीराजपुर जिले के अध्यक्ष ने कल ही पारिवारिक कारणों की वजह से इस्तीफा दिया था। जबकि विदिशा के जिला अध्यक्ष ने भी इस्तीफा दिया था। जबकि डिंडौरी जिले के जिला अध्यक्ष का हटाया गया है। जिसके बाद आज नए अध्यक्षों की तैनाती कर दी गई है।
इन नेताओं की मिली जिम्मेदारी
डिंडौरी में अशोक पडवार को कांग्रेस का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वह पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम के नजदीकी माने जाते हैं। इसके अलावा अलीराजपुर जिले का नया अध्यक्ष ओम राठौर को बनाया गया है। इसी तरह से विदिशा में राकेश कटारे को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
चुनावी जमावट में जुटी कांग्रेस
बता दें कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में चुनावी जमावट में जुटी है। ऐसे में पार्टी संगठन के स्तर पर भी लगातार बदलाव करने में जुटी है। जल्द ही दिल्ली में भी कांग्रेस आलाकमान के नेताओं की बड़ी बैठक होने वाली है। जिसके बाद भी प्रदेश स्तर पर कई बड़े बदलाव हो सकते हैं।
(Xanax)
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
17 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines