MP Politics: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्लानिंग बना रही है। आज दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं की बैठक हुई है। जिसमें चुनाव को लेकर कई रणनीतियां बनाई गई।
एमपी में आएगा PAYCM का वर्जन
बताया जा रहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में PAYCM का वर्जन काफी ज्यादा हिट रहा था। ऐसे में मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस कर्नाटक की तर्ज पर भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाएगी, जिसके लिए कांग्रेस कर्नाटक की तर्ज पर PAYCM का नया वर्जन मध्य प्रदेश में भी लाएगी। जिसके जरिए शिवराज सरकार को घेरा जाएगा। क्योंकि PAYCM का कैंपेन कर्नाटक में हिट रहा था।
उच्च स्तरीय कमेटी का होगा गठन
इसके अलावा दिल्ली में हुई बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक उच्च स्तरीय कमेटी के गठन का प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही कमेटी के गठन का प्रस्ताव लाया जाएगा। इस कमेटी में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को जगह मिलेगी। जिसमें डीके शिवकुमार, प्रमोद तिवारी, जयराम रमेश और दीपक बावरिया का नाम शामिल है। दीपक बावरिया मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रभारी भी रह चुके हैं।
बैठक में खड़गे और राहुल गांधी भी रहे मौजूद
खास बात यह है कि दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे। इसके अलावा मध्य प्रदेश से कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, सुरेश पचौरी और अजय सिंह मौजूद थे।
डीके की एंट्री पक्की
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने वाले उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को भी मध्य प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि डीके जल्द ही मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के प्रमोद तिवारी और हरियाणा के दीपेंद्र हुड्डा भी अब मध्य प्रदेश में डेरा डालेंगे। वहीं हिमाचल, गुजरात, उत्तराखंड के दिग्गज कांग्रेस नेता भी अब मध्य प्रदेश का रुख करेंगे।
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
1 day agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
1 day agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
2 days agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
2 days agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
2 days agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
3 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
3 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
3 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
4 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines