हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

स्कूली लड़कियों के सामने बीयर की बोतलें खोलने का Video वायरल, MP के सरकारी काॅलेज का किस्सा

Beer bottle opened in MP classroom: मध्यप्रदेश के मऊगंज स्थित हनुमना के गर्वमेंट काॅलेज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लासरूम में छात्र का बर्थडे मनाया, इस दौरान केक काटकर बीयर की बोतलें खोली गई।

विज्ञापन
College birthday celebration video viral

College birthday celebration video viral: मध्यप्रदेश के मऊगंज स्थित सरकारी काॅलेज से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में गर्वमेंट काॅलेज के क्लासरूम में छात्रों को बर्थडे सेलिब्रेशन करते हुए देखा जा सकता है। हैरानी की बात यह है कि जिस टेबल पर केक काटा जा रहा था, वह प्रोफेसर की थी और वह भी इस आयोजन में शामिल हुईं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि इस सेलिब्रेशन में कई छात्रों के साथ कई छात्राएं भी शामिल हुईं। छात्रों ने महिला प्रोफेसर की मौजूदगी में बीयर की बोतलें खोलकर फ्राॅथ हवा में उड़ाया। बर्थडे सेलिब्रेशन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बीयर की बोतल भी खोली

जानकारी के अनुसार मामला मऊगंज के हनुमना स्थित गर्वमेंट काॅलेज का है। बीयर की बोतल का ढक्कन खोलने के बाद कुछ छात्राओं ने इसकी स्मैल पर आपत्ति भी जताई। मामले में अब काॅलेज के अन्य प्रोफेसरों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए विभाग में शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ेंः  Shivraj Singh Chauhan का बेटे की शादी पर भावुक पोस्ट, लिखा-बहु नहीं बेटी है रिद्धि

जांच के लिए कमेटी गठित

बता दें कि गेस्ट लेक्चरर तौर पर तैनात रीना पांडेय का विवादों से गहरा नाता रहा है। पिछले साल जब काॅलेज संचालित हुआ था, तब नियमों को ताक पर रखकर उनकी नियुक्ति हुई थी। इसके बाद रीना पांडेय ने भी कुछ प्रोफेसरों के खिलाफ इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले में उच्च शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए जांच कमिटी बनाई है। पूरे मामले की जांच प्राचार्य केदार महाविद्यालय मऊगंज को सौंपी गई है। उन्हें 3 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः  MP: ग्वालियर में दिनदहाड़े 7 साल का बच्चा किडनैप, मां की आंखों में मिर्ची झोंक छीन ले गए, सीएम मोहन यादव बोले…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें