भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को एक बहुत बड़ा दावा किया है। यह दावा प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर किया गया है। दरअसल, शिवराज सिंह आज राजधानी भोपाल स्थित अपने आवास पर एक पत्रकार सम्मेलन में बात कर कर रहे थे। यहां मुख्यमंत्री ने न सिर्फ घोषणाओं की झड़ी लगा दी, बल्कि यह भी कहा कि चुनाव के बाद भी हम ही रहने वाले हैं।
भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मीडियाकर्मियों से रू-ब-रू मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों के बीमे के प्रीमियम में बीमा कंपनी की तरफ से बढ़ोतरी जरूर की गई है, लेकिन इसका बोझ पत्रकार साथियों की जेब पर नहीं पड़ेगा। उन्हें सिर्फ पुरानी किस्त ही चुकानी होगी, बाकी बढ़ोतरी का अंतर सरकार की तरफ से वहन किया जाएगा। 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के पत्रकारों और उनकी पत्नियों के बीमे के प्रीमियम की पूरी रकम सरकार की तरफ से ही भरा जाएगा। अगर किसी पत्रकार का निधन हो जाता है तो उसके परिवार को सरकार 8 लाख रुपए एकमुश्त देगी।
ये भी पढ़ें
बॉलीवुड एक्ट्रेस UPSC क्रैक करके बनी IPS अफसर, पिता IAS और MP, मां जानी-मानीं साहित्यकार
मुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों के बीमे के लिए आवेदन की तारीख को 16 सितम्बर की बजाय 25 सितम्बर कर देने का भी ऐलान किया, वहीं सामान्य बीमारी की स्थिति में उनके (पत्रकारों) और उनके आश्रितों के उपचार के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता को 20 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपए कर दिया। इसी के साथ गंभीर बीमारियों की स्थिति में दी जाने वाली 50 हजार की आर्थिक सहायता को बढ़ाकर एक लाख रुपए करने का ऐलान मुख्यमंत्री ने किया।
इतना ही नहीं, प्रदेश के बुजुर्ग पत्रकारों को प्रतिमाह 10 हजार की बजाय 20 हजार रुपए की सम्मान निधि देने और इस सम्मान के पात्र पत्रकार के निधन की स्थिति में पत्नी को सहायता राशि देने की भी घोषणा सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की।
<
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
11 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
13 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
15 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines