Pm modi bhopal rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने संबोधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। मौका था चुनाव की तैयारी के लिए मध्यप्रदेश में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ का। भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ता जुटे। कार्यक्रम का आयोजन जनसंघ के सह संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया गया।
जिसका उद्देश्य भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्राओं’ से लोगों का जोड़ना था। इससे पहले एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर हम पीएम मोदी के दिव्य भारत, भव्य भारत के साथ ही विश्वगुरु भारत का सपना पूरा होते देख सकेंगे। मोदी ने संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनका सम्मान बढ़ाया। गणेश चतुर्थी के मौके पर नई संसद की शुरुआत हुई। पहले ही दिन नारी शक्ति को हर विधानसभा, लोकसभा में 33 प्रतिशत का आरक्षण दे दिया।
यह भी पढ़ें-126 साल पहले नहीं था एक भी सिख, आज इंडिया से ज्यादा एमपी; कनाडा के खालिस्तानियों का गढ़ बनने की कहानी
लोकसभा की 29 सीटों पर दर्ज करेंगे जीत
एमपी सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बीजेपी अपनी मां है, इसके दूध की लाज रखना। इस बार लोकसभा में हम सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। हम हर बूथ को जीतने का संकल्प लेकर जाएंगे। सभी लोग बीजेपी को रिकॉर्ड वोटों से जीत में मदद करेंगे। बीजेपी की सरकार ने ही एमपी का विकास किया है। कांग्रेस ने स्टेट को बीमारू बना दिया। दूसरी बार गरीबों के मकान भी नहीं बनने दिए। कांग्रेस ने जल जीवन मिशन को बीच में छोड़ा, हमारी बहनें बूंद-बूंद पानी के लिए भटकती रहीं।
पहले न लाइट आती थी, न ही सड़कें थी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के राज में बिजली नहीं आती थी। सड़कों का बुरा हाल था। आज एमपी खुद 29 हजार मेगावाट बिजली बना रहा है। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी को महिला विधेयक पास करने के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि अगर मोदी हैं, तो सब कुछ मुमकिन है। उन्होंने चंद्रयान 3 की सफलता के लिए भी पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। शिवराज ने कहा कि जी 20 के शानदार और सफल आयोजन से भारत का दुनिया में सम्मान बढ़ा है।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
15 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
6 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines