MP CM Mohan Yadav Launched ‘Plastpack 2025’: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के औद्योगिक विकास को लेकर लगातार काम कर रहे हैं। सीएम मोहन यादव का फोकस है कि ज्यादा-ज्यादा सेक्टर्स की इंडस्ट्री मध्य प्रदेश में अपना कारोबार स्थापित करें। इसी के तहत इंदौर में शुरू हुए प्लास्टिक उद्योग सम्मेलन प्लास्टपैक 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें सीएम मोहन यादव भी शामिल हुए। इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में प्लास्टिक उद्योग के विकास के लिए अपार संभावनाएं हैं। प्लास्टिक आज के उद्योग का नया और काफी बड़ा सेक्टर है। राज्य में इस सेक्टर के उद्योग स्थापना से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार नए और बड़े अवसर पैदा होंगे।
मिलेगा रियूज और वेस्ट मैनेजमेंट को बढ़ावा
सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य में इस उद्योग के विकास में पूरी मदद दी जाएगी। आज के बदलते दौर में प्लास्टिक का इस्तेमाल बड़ी ही तेजी से हो रहा है। कोविड काल में भी प्लास्टिक ने अपनी उपयोगिता दिखाई थी। कोविड के दौरान मास्क से लेकर पीपीई कीट तक बनाने के लिए प्लास्टिक का खूब इस्तेमाल हुआ। आज के समय पर हम प्लास्टिक के इस्तेमाल को नकारा नहीं सकते। ये सच है कि प्लास्टिक के साइड-इफेक्ट भी है। राज्य में प्लास्टिक उद्योग के विकास के लिए इसके दुष्प्रभाव को दूर करते हुए सावधानी के साथ आगे बढ़ेंगे। राज्य में प्लास्टिक के साइड-इफेक्ट को दूर करने के लिए बड़े लेवल पर रियूज और वेस्ट मैनेजमेंट को बढ़ावा दिया जाएगा। रियूज और वेस्ट मैनेजमेंट की टेक्नीक को डेवलप करने के लिए साइटिस्ट और एक्सपर्ट की मदद भी ली जाएगी।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की पहली पसंद बन गया है Madhya Pradesh, इन जिलों में होगी फिल्म ‘मूत्र विसर्जन वर्जित है’ की शूटिंग
12 दिनों तक चलेगा ‘प्लास्टपैक 2025’
बता दें कि इंदौर में मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) के सहयोग से हो रहा प्लास्टिक उद्योग सम्मेलन प्लास्टपैक 2025 12 जनवरी तक चलेगा। इसमें 400 से अधिक प्लास्टिक उद्योग से जुड़ी कंपनियां और 2 हजार से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं। प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए के लिए रिजनल स्तर पर इन्वेस्टर समिट आयोजन किया जा रहा है। जिसके अच्छे रिजल्ट भी देखने को मिल रहे हैं। इन समिट से अब तक राज्य में करीब 4 लाख करोड़ रूपये का निवेश प्रदेश में आया है।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
14 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
15 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
15 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
17 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines