CM Mohan Yadav Hold MP GIS -2025 in Delhi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए कई कदम उठा रहे हैं। इसी के तहत राज्य में ग्लोबल इंवेस्टर समिट (GIS) का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी के तहत सीएम मोहन यादव आज नई दिल्ली के ताजमहल होटल में MP GIS -2025 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव देश-विदेश के निवेशकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग कर उन्हें मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। इसके अलावा, वह निवेशकों को प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और सरकार की औद्योगिक नीतियों के बारे में बताएंगे।
ऐसे होगी कार्यक्रम की शुरुआत
MP GIS -2025 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन CII के माधवकृष्ण सिंघानिया और जेके सीमेंट के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO नॉर्दर्न रीजन के संबोधन से की जाएगी। इस कार्यक्रम में दो खास इंटरैक्टिव राउंडटेबल आयोजित किए जाएंगे। पहली राउंडटेबल मीटिंग में टेलीकॉम कंपनियों के रिप्रेजेंटेटिव और दूसरी राउंडटेबल मीटिंग में अलग-अलग देशों के राजदूत शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में विभाग ने घोषित किए 3 नए पब्लिक हॉलीडे
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की तैयारी
कार्यक्रम के इंटरैक्टिव राउंडटेबल में सीएम मोहन यादव इन सभी से निवेश और साझेदारी की नई संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। बता दें कि 24 फरवरी को भोपाल में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का आयोजन होगा, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। समिट के दूसरे दिन समापन कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से तेजी के साथ तैयारी का काम चल रहा है। आयोजन को लेकर देश-विदेश के निवेशकों से लगातार संपर्क और संवाद किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में इंवेस्ट MP GIS-2025 पर स्पेशल कर्टेन रेजर वीडियो को प्रस्तुत किया जाएगा। इस वीडियो में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की कुछ खास झलक दिखाई जाएगी।
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
10 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
22 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines