MP CM Mohan Yadav Harda Explosion Emergency Meeting: मध्य प्रदेश के हरदा हादसे को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव एक्शन मोड में है। इस हादसे की जांच के लिए जांच तीन सदस्य समिति का गठन किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता गृह वाक्य प्रमुख सचिव संजय दुबे करेंगे। वहीं, इस हादसे को लेकर बड़े अधिकारियों पर कार्यवाही हो सकती है। खबरे हैं कि हरदा के कलेक्टर, एसपी और सीएमएचओ पर गाज गिर सकती है। इस बीच मध्य प्रदेश के हरदा में मंगलवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए भयंकर धमाके को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रालय में एक आपात बैठक बुलाई। इस बैठक में सीएम यादव ने सबसे पहले अधिकारियों से हालात और अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही इस मामले को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। आपात बैठक में सीएम मोहन यादव ने कहा कि सबसे पहले धमाके में घायल लोगों को जरूरी उपचार उपलब्ध करवाया जाए। घायलों का इलाज सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
हरदा में ज्यादा से ज्यादा भेजे जाएं एंबुलेंस
इसके साथ ही सीएम ने निर्देश दिया है कि हरदा के आसपास के इलाकों में मौजूद ज्यादा से ज्यादा एंबुलेंस हरदा पहुंचाई जाएं। इसके अलावा सीएम यादव ने आधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे हेलीकॉप्टरों की व्यवस्था के लिए सेना से संपर्क करें। इसके साथ ही उन्होंने भोपाल-इंदौर में मेडिकल कॉलेज और AIIMS भोपाल में बर्न यूनिट को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। होशंगाबाद में भी अस्पतालों में घायलों के उपचार के लिए व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh Explosion: धमाके के बाद सड़क पर बिखरे मिले घायल, वीडियो देख कांप जाएंगी रूह
मौके पर गए डॉक्टर
इस बैठक में बताया गया कि हरदा में होशंगाबाद सहित आसपास के क्षेत्र से 14 डॉक्टर तत्काल रवाना किए गए हैं। हरदा में 20 एम्बुलेंस मौजूद हैं, तथा 50 और पहुंच रही हैं। भोपाल, इंदौर, सागर, भेरूंदा, रेहटी सहित बाकी सभी नगरीय निकायों तथा संस्थाओं से फायर ब्रिगेड की टीम को हरदा भेजा जा रहा हैं। मुख्यमंत्री यादव ने कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह, ACS अजीत केसरी, डीजी होमगार्ड को तत्काल हेलीकॉप्टर से हरदा जाने के निर्देश दिए हैं। NDRF, SDRF की टीमों को भेजा जा रहा है।
बैठक में शामिल थे ये अधिकारी
इस बैठक में सीएम मोहन यादव के साथ मुख्य सचिव वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव गृह संजय दुबे सहित कई और अधिकारी मौजूद थे।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
13 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
13 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
14 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
14 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
16 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines