MP Class 5 & 8 Annual Exam 2025 Datesheet Released: मध्य प्रदेश के स्कूल स्टूडेंट के लिए एक बहुत जरूरी खबर सामने आई है। दरअसल, मध्य प्रदेश की राज्य शिक्षा केंद्र की तरफ से क्लास 5 और 8 के एनुअल एग्जाम 2025 की डेटशीट रिलीज कर दी गई है। इसके साथ ही क्लास 5 और 8 के एग्जाम का टाइम टेबल के बारे में भी बताया गया है। छात्र एमपी शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट educationportal.mp.gov.in पर विजिट करके परीक्षा से जुड़ी जारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र कक्षा 5, 8 वार्षिक परीक्षा 2025 डेटशीट को डाउनलोड कर सकते हैं।
क्लास 5-8 की डेटशीट
एमपी शिक्षा केंद्र की तरफ से जारी की गई डेटशीट के अनुसार, क्लास 5 का एनुअल एग्जाम 24 फरवरी 2025 से शुरू होगा और 1 मार्च 2025 को एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक समाप्त हो जाएगा। परीक्षा पहली भाषा से शुरू होगी और दूसरी भाषा के साथ खत्म होगी। वहीं कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी और 5 मार्च 2025 को समाप्त होगी। परीक्षा प्रथम भाषा के पेपर से शुरू होगी और तृतीय भाषा के पेपर के साथ समाप्त होगी। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें: MP: ‘वन, वनोपज और वन्य-प्राणी प्रदेश की पहचान’, कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव
ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा 2025 की डेटशीट
डेटशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सबसे पहले एमपी शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट educationportal.mp.gov.in पर जाना होगा। यहां उन्हें होम पेज पर उपलब्ध एमपी कक्षा 5, 8 वार्षिक परीक्षा 2025 डेटशीट लिंक पर क्लिक कर पेज को डाउनलोड करने वाले ऑप्शन को क्लिक करना होगा। इसके बाद एग्जाम की डेटशीट डाउनलोड हो जाएगी। छात्र अपनी आवश्यकता के अनुसार इसकी हार्ड कॉपी भी निकलवा सकते हैं।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
4 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
19 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
23 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
23 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines