MP Chitrakoot Saint Loot Case New Update: मध्य प्रदेश के छतरपुर से महाकुंभ के लिए प्रयागराज जा रहे संत के साथ लूट के मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, जिले चित्रकूट में मुख्य चौराहे पर कुछ दिनों पहले ही एक संत ने जोरदार हंगामा किया। बीच सड़क पर तांडव करते हुए धनुषधारी संकटमोचन मंदिर के पुजारी संत परमात्मा दास महाराज ने आरोप लगाया था कि ट्रैवल एजेंट के ड्राइवर ने चित्रकूट में उनके 85 हजार रुपये की लूट ली है। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की है। अब चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने संत के विवाद की असली सच्चाई के बारे में बताया है।
एसपी ने बताई विवाद की सच्चाई
चित्रकूट के एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि संत के विवाद की असली वजह लूट नहीं थी। दरअसल, संत ने महाकुंभ के लिए गाड़ी बुक करने के बाद ड्राइवर से गाड़ी में हूटर लगवाने के लिए कहा था। इसके साथ ही वह ट्रैवल एजेंट पर दबाव बनाते हुए गाड़ी को बिना ड्राइवर के कुंभ ले जाने की भी शर्त रखी थी। जब उनकी यह शर्त नहीं मानी गई, तो उन्होंने ट्रैवल एजेंट पर अपने साथ लूट का आरोप लगाया।
यह भी पढे़ं: मध्य प्रदेश में मकर संक्रांति से शुरू होगा ये बड़ा कार्यक्रम; महिला सशक्तिकरण को मिलेगी मजबूती
चौराहे पर संत का हंगामा
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही संत ने चित्रकूट के धनुष चौराहे पर जमकर हंगामा काटा था। यहां वह कुछ कागजातों के साथ ट्रैवल एजेंट पर लूट का आरोप लगा रहे थे। इस दौरान मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने संत को समझा- बुझाकर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया था।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
13 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
13 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
13 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
15 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines