Sports Minister Vishwas Sarang Announcement: पिछले दिनों पेरिस में खेले गए पैरालिंपिक-2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले मप्र के लाड़ले सपूत कपिल परमार शुक्रवार को भोपाल पहुंचे। यहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश के खेल व युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने तात्या टोपे स्टेडियम में कपिल से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और पेरालिंपिक गेम्स में पदक जीतने पर बधाई दी। इस मौके पर खेल मंत्री सारंग ने पैरा खिलाड़ियों के हित में एक बड़ी घोषणा की है। मंत्री सारंग ने कहा कि प्रदेश की सभी खेल अकादमियों में पैरा खिलाड़ियों के लिए अलग से ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी। पैरा खिलाड़ियों के लिए नौकरी के साथ विशेष बजट का भी प्रविधान किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश की खेल अकादमियों में पैरा खिलाड़ियों के लिए अलग व्यवस्था होगी।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को प्रदेश के पैरा खिलाड़ियों के ऐलान करते हुए कहा कि हमारे प्रदेश के पैरा खिलाड़ियों ने पेरिस पैरालंपिक में बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश व प्रदेश का मान बढ़ाया है। हमने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश की सभी 11 खेल आकादमियों में पैरा खिलाड़ियों के लिए अलग से विशेष सीटों में वृद्धि की जाएगी। इसके साथ ही उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप खेल सुविधाओं में विस्तार भी किया जायेगा। ऐसा करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य होगा। उन्होंने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश के पदक विजेताओं को शासकीय नौकरी देने की नीति में अब पैरा खिलाड़ियों को भी जोड़ा जाएगा।
मप्र खेल अकादमी के खिलाड़ी हैं कपिल
गौरतलब है कि कपिल परमार पैरालंपिक जूडो में पदक जीतने वाले देश के पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने मप्र राज्य जूडो अकादमी में ट्रेनिंग ली है। उन्होंने 28 अगस्त से 80 सितंबर तक पेरिस में खेले गए पेरालिंपिक में पुरुषों की जे1-60 किग्रा श्रेणी में ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में ब्राजील के एलिल्टन डी ओलीवेरिया को हराकर यह सफलता प्राप्त की थी।
कपिल परमार का सम्मान
मंत्री सारंग ने पेरिस पैरालंपिक की जुडो स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले मध्यप्रदेश के कपिल परमार को सम्मानित कर जीत की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कपिल की यह उपलब्धि देश व प्रदेश को गौरवान्वित करने वाली है, इससे अनेक युवाओं को प्रेरणा मिली है। वहीं, कपिल ने अपनी इस सफलता के लिये मंत्री सारंग, अपने कोच व खेल विभाग का आभार व्यक्त किया। बता दें कि मध्यप्रदेश खेल अकादमी के कपिल परमार पैरालंपिक के जुडो में पदक जीतने वाले देश के पहले खिलाड़ी हैं। इस मौके पर कपिल परमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच और सरकार को देते हुए कहा कि सरकार का समर्थन उनकी उपलब्धि में महत्वपूर्ण रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले परमार ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से वादा किया है कि अगली बार वे गोल्ड मेडल जीतेंगे। राज्य सरकार की इस पहल से उम्मीद है कि अधिक पैरा एथलीट खेलों में भाग लेंगे और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे।
हादसे में खो दी थी आंखों की रोशनी
कपिल परमार सीहोर के निवासी है। साल 2009-10 में करंट लगने से उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। कपिल 80% ब्लांइड हैं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में जूडो को खेलना शुरू किया था। उन्होंने पहली बार पेरालिंपिक में हिस्सा लिया था। कपिल अब तक 17 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने अब तक 08 स्वर्ण पदक सहित कुल 13 अंतरराष्ट्रीय पदक अर्जित किए हैं।
ये भी पढ़ें- 25 साल बाद MP में सरकार खरीदेगी सोयाबीन, इस दिन से शुरू होगी MSP पर सोयाबीन की खरीदी
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines