MP Chief Minister Mohan Yadav Speech: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लोधी, लोधा और लोध क्षत्रिय सामाज का इतिहास बहादुरों का इतिहास है। देश के स्वतंत्रता संग्राम में समाज के बलिदानियों और महापुरुषों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। पूरा देश उनके बलिदान का ऋणी रहेगा। भावी पीढ़ी को उनके जीवन चरित्र और मूल्यों से प्रेरणा लेना चाहिए।
मुख्यमंत्री तुलसी मानस भवन में लोधी, लोधा और लोध क्षत्रिय महासभा की प्रांतीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी भावना के साथ नई शिक्षा नीति लागू कर शिक्षा के पाठ्यक्रम से गुलामी के चिन्ह मिटाए है। नई शिक्षा नीति में आवश्यक किताबी ज्ञान के साथ महापुरुषों, क्रांतिकारियों और बलिदानियों की जीवनी को शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री को महासभा द्वारा सम्मानित किया गया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर हृदय शाह लोधी और रानी अवंती बाई लोधी के भारत की स्वतंत्रता में किए गए योगदान और बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लोधी, लोधा और लोध क्षत्रिय महासभा ने बड़ी पुष्प माला पहनाकर और शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री धर्मेंद्र लोधी ने सागर में रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय की स्थापना और उनके नाम पर सम्मान दिए जाने के कार्यों के लिए समाज की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पंचायत और ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, लोधी लोधा और लोध क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री जालम सिंह पटेल सहित समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
11 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
11 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines