Madhya Pradesh Modern Library: मध्य प्रदेश में आधुनिक लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। पांच-पांच करोड़ की लागत से 408 लाइब्रेरी बनेंगी। जहां वेद पुराणों के साथ प्रेरक और प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें और कंप्यूटर वाई फाई की सुविधा मिलेगी। इन पुस्तकालयों को गीता भवन के नाम से जाना जाएगा। मध्य प्रदेश में हैं कुल 408 नगरीय निकाय और हर निकाय में आधुनिक पुस्तकालय संचालित होंगे।
सीएम मोहन यादव के इस विजन को मूर्त रूप देने के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है। निकाय मुख्यालय पर बनने वाले ये पुस्तकालय गीता भवन के नाम से जाने जाएंगे। इनमें वेद-पुराण, प्रेरक पुस्तकों के साथ वो आधुनिक सभी सुविधाएं मौजूद रहेंगी, जिनके सहारे विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकेंगे।
एमपी में 16 नगर निगम, 98 नगर पालिका और 294 नगर परिषद हैं। मुख्यमंत्री मोहन के निर्देश हैं कि हर निकाय में कम से कम एक आधुनिक गीता भवन संचालित किया जाए। एक गीता भवन के लिए औसत पांच करोड़ का बजट रखा गया है। जहां पहले से गीता भवन मौजूद हैं, उन्हें रिनोवेट कर आधुनिक बनाया जाएगा। गीता भवन निर्माण का जिम्मा नगरीय विकास एवं आवास विभाग को सौंपा गया है।
मिलेंगी ये सुविधा
फॉर्मूले के अनुसार, गीता भवन में दुनियाभर की प्रेरक, प्रतियोगी परीक्षाओं में काम आने वाले किताबों के साथ वेद-पुराण रखे जाएंगे। तो वहीं हिंदी, अंग्रेजी के प्रमुख समाचार पत्र-पत्रिकाएं भी मिलेंगी। इसके साथ ही कम्यूटर, वाई-फाई सहित आधुनिक संसाधन उपलब्ध रहेंगे। सीनियर सिटीजन, विद्यार्थी और महिलाओं के लिए गीता भवन परिसर में बैठकर पढ़ने की सुविधा भी रहेगी।
ये भी पढ़ें- MP राज्यपाल मंगुभाई पटेल की अभिभावकों से अपील- बच्चों को ऊर्जा बचाने की सीख और संस्कार बचपन से ही दें
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
6 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
10 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
10 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
10 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
12 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
16 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines