Chhindwara 3 Labourers Lives Stuck Well in Chhindwara : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां जिले के खुनाझिर खुर्द गांव में एक निर्माणाधीन कुआं धंस गया है, जिसके मलवे में 3 मजदूर दब गए हैं। यह हादसा मकर संक्रांति यानी मंगलवार की शाम को हुआ है। इस हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। हादसे के करीब 19 घंटे बाद भी मलबे में मजदूरों को नहीं निकाला जा सका है। देर रात भोपाल से पहुंची NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। मलबे में दबे मजदूरों में एक महिला और दो पुरुष हैं, जिन्हें बचाने के लिए NDRF की टीम हर मुमकिन कोशिश कर रही है।
अब 7 सिर्फ फीट दूर जिंदगी
जानकारी के अनुसार, ये मजदूर पुराने कुएं की मरम्मत का काम कर रहे थे। तभी अचानक से कुआं धंसने लगा और तीनों मजदूर उसके मलबे में दब गए। हादसे के बाद से पोकलेन और जेसीबी की मदद से कुएं में सामने गड्ढा खोदकर रैंप बनाया जा रहा है। पोकलेन मशीन से 35 फीट खुदाई की जा चुकी है। करीब 7 फीट की खुदाई के बाद रेस्क्यू टीम पैरेलल रास्ता बनाकर मजदूरों को निकालने की तैयारी कर रही है। वहीं दूसरी तरफ मलबे में दबे मजदूरों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नहीं आ रही मजदूरों की आवाज
दरअसल, छिंदवाड़ा के खुनाझिर खुर्द गांव में ऐशराव वस्त्राणे नाम के व्यक्ति के खेत में कुएं को खोदकर गहरा किया जा रहा था। जिसके लिए राजस्थान और भोपाल की टीम को ठेका दिया गया था, खुदाई के लिए रायसेन और बुदनी से काम करने आए थे। मंगलवार शाम 5 बजे खुदाई के दौरान ऊपर से मलबा और पत्थर नीचे गिर गए, जिससे काम कर रहे मजदूर वासिद, हजादी खान और उसका बेटा राशिद मलबे में दब गए, जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि सुबह होने के बाद तीनों मजदूरों की आवाजें आना बंद हो चुकी हैं।
सीएम मोहन यादव ने जताया दुख
इस घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा दुख जताया है, उन्होंने सहायता राशि का ऐलान भी किया है। सीएम ने X पर लिखा कि छिंदवाड़ा जिले अंतर्गत ग्राम खूनाझिरखुर्द में निजी जमीन पर पुराने कुएं के गहरीकरण के दौरान मिट्टी धंसने से हुई दुर्घटना में 3 मजदूरों की असामयिक मृत्यु का दुखद समाचार मिला है।
मुख्यमंत्री ने 4-4 लाख रुपये सहायता राशि की घोषित
पुलिस बल, होमगार्ड और एनडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू का काम शुरू कर मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने का पूरा प्रयास किया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। नियम के अनुसार, शासन की ओर से सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। परमपिता परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें, यही प्रार्थना करता हूं।
यह भी पढ़ें: शहडोल रिजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की तैयारियां तेज; CM मोहन यादव ने किया Businessmen संग संवाद
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
1 hr agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
12 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 day agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines