Madhya Pradesh Ministers Portfolio: मध्य प्रदेश में मोहन यादव मंत्रिमंडल के मंत्रियों का पोर्टफोलियो फाइनल हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद के पास गृह विभाग रखा है। वहीं, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को वित्त तो राजेंद्र शुक्ला को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग दिया गया है।
मोहन मंत्रिमंडल में कुल 31 मंत्री शामिल
मोहन यादव मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 31 मंत्री शामिल हैं। इसमें कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, राकेश सिंह और तुलसीराम सिलावट जैसे नाम भी शामिल हैं। आइए जानते हैं, किस मंत्री को कौन-सा विभाग मिला…
मोहन यादव के अलावा 30 मंत्रियों का है मंत्रिमंडल
1. डॉ. मोहन यादव– सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमान, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय एवं समस्त विभाग, जो किसी अन्य मंत्री को न सौंपे गए हों
2. जगदीश देवड़ा- वित्त, वाणिज्य, कर योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी
3. राजेंद्र शुक्ला- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा
4. कुंवर विजय शाह- जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास
5. कैलाश विजयवर्गीय- नगरीय विकास और आवास, संसदीय कार्य
6. प्रह्लाद पटेल- पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम
7. राकेश सिंह- लोक निर्माण विभाग
8. करण सिंह वर्मा- राजस्व
9. उदय प्रताप सिंह- परिवहन, स्कूल शिक्षा
10. संपतिया उइके- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
11. तुलसीराम सिलावट- जल संसाधन
12. एंदल सिंह कंषाना- किसान कल्याण एवं कृषि विकास
13. निर्मला भूरिया- महिला एवं बाल विकास
14. गोविंद सिंह राजपूत- खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
15. विश्वास सारंग- खेल और युवा कल्याण सहकारिता
16. नारायण सिंह कुशवाह- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण
17. नागर सिंह चौहान- वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण
18. प्रद्युम्न सिंह तोमर- ऊर्जा
19. राकेश शुक्ला- नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा
20. चेतन्य कश्यप- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
21. इंदर सिंह परमार- उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास
यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव हारे भाजपा नेता आजमाना चाहते हैं लोकसभा में किस्मत; कौन कहां से मांग रहा टिकट?
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
22. कृष्णा गौर- पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतू और अर्ध घुमंतु कल्याण
23. धर्मेंद्र सिंह लोधी- संस्कृति पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व
24. दिलीप जायसवाल- कुटीर और ग्राम उद्योग
25. गौतम टेटवाल- तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार
26. लखन पटेल- पशुपालन एवं डेयरी
27. नारायण सिंह पवार- मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास
यह भी पढ़ें: कैलाश विजयवर्गीय ने नौ साल तक BJP महासचिव रहने के बाद क्यों दिया इस्तीफा? सामने आई बड़ी वजह
राज्य मंत्री
28. नरेंद्र शिवाजी पटेल- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
29 प्रतिमा बागरी- नगरीय विकास एवं आवास
30 दिलीप अहिरवार- वन पर्यावरण
31. राधा सिंह- पंचायत एवं ग्रामीण विकास
10 दिन बाद सीएम के नाम का ऐलान
बता दें कि तीन दिसंबर को राज्य में भाजपा सरकार बनने के 10 दिन बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हुआ था, जबकि 22 दिन बाद मंत्रिमंडल बना था। वहीं, अब 27 दिन बाद मंत्रियों को विभाग मिले हैं।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
17 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines