MP Cabinet Minister Prahlad Patel : मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। विरोधी ना सिर्फ प्रहलाद पटेल को बल्कि पार्टी और सरकार को भी घेर रहे हैं। एक कार्यक्रम के दौरान खुले मंच पर प्रहलाद पटेल ने कहा था कि लोगों को अब सरकार से भीख मांगने की आदत बढ़ गई है। नेता आते हैं तो उनको मंच पर एक माला पहनाएंगे व एक मांग पत्र पकड़ा देते हैं, यह अच्छी आदतें नहीं हैं। प्रहलाद पटेल के बयान पर नेता कांग्रेस नेता जीतू पटवारी तीखा हमला बोला है।
प्रहलाद पटेल के बयान पर जीतू पटवारी ने कहा कि अभी प्रधानमंत्री आए थे तो अपने नेताओं को यही ट्रेनिंग देकर गए हैं कि लोगों को भिखारी कहें? अगर इनका इस्तीफ़ा नहीं हुआ तो इसका मतलब पूरी भाजपा कह रही है कि जनता भिखारी है। मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि महिला, किसान अपने हक़ की मांग करें, नौकरी की मांग हो, महंगाई पर आवाज उठे तो ये भिखारी कहते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेशवासियों, भाजपा का अहंकार अब जनता को भिखारी भी कह रहा है! यह दुख में डूबे लोगों की उम्मीद और आंसुओं का भी अपमान है! ये चुनाव में झूठे वादे करते हैं और फिर मुकर जाते हैं! जनता जब इन्हें वादों की याद दिलाती है, तो यह भिखारी कहने से भी नहीं चूकते! अच्छी तरह से याद रखना, भाजपा के ऐसे कई चेहरे कुछ समय बाद फिर आपकी चौखट पर वोटों की भीख मांगने आएंगे!
नेता प्रतिपक्ष ने किया पलटवार
वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि आम जनता के काम करना सरकार और सरकार के मंत्रियों का फर्ज है। पीड़ित पक्ष हमेशा न्याय के लिए आता है, तो भिखारी नहीं हो सकता। प्रहलाद पटेल वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन वह प्रदेश की जनता को भिखारी कह रहे हैं? भाजपा को इसे स्पष्ट करना चाहिए। सरकार को उन योजनाओं पर फोकस करना चाहिए, जिससे महिलाओं, युवाओं, किसानों को फायदा पहुंचे।
क्या-क्या बोले थे प्रहलाद पटेल?
बता दें कि कार्यक्रम के दौरान प्रहलाद पटेल ने कहा था कि लेने की बजाय देने की मानसिकता बनाइए, मैं दावे से कहता हूं कि आप भी सुखी रहोगे और एक संस्कारवान समाज खड़ा हो जाएगा। यह भिखारियों की फौज इकट्ठा करना समाज को मजबूत करना नहीं है, बल्कि समाज को कमजोर करना है। हम मुफ्त की चीजों का इतना आकर्षण रखते हैं, यह वीरांगनाओं का सम्मान नहीं है। शहीदों का सम्मान जब होगा, तब हम उनके चरित्र के साथ जीने की कोशिश करेंगे। ऐसा कोई शहीद का नाम जानते हो, जिसने किसी से भीख मांगी हो?
दरअसल, मध्य प्रदेश के ग्रामीण एवं पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल राजगढ़ जिले के सुठालिया में वीरांगना अवंतीबाई की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। बताया गया कि इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने अपनी-अपनी मांगों की कई चिट्ठियां उन्हें सौंप दी थीं। इससे वह परेशान हो गए थे और विवादित बयान दे दिया था।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
7 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
9 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
10 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines