युवक पर दैवीय शक्ति का दावा, उम्मीदवार ने जीत का मांग लिया आशीर्वाद, Video Viral

MP By Election 2024 : महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के साथ मध्य प्रदेश में भी उपचुनाव का बिगुल बज गया है। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतार दिए। जीत के लिए प्रत्याशी की ओर से अलग-अलग हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

Congress candidate Mukesh Malhotra

एक उम्मीदवार का वीडियो वायरल।

MP By Election : देश में चुनाव जीतने के लिए नेता सारे हथकंडे अपनाते हैं। चुनाव के दौरान कोई जनता को फ्री में खाना खिलाता है तो कोई मंदिर-मंदिर माथा टेकता है। इस बीच मध्य प्रदेश से एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक उम्मीदवार का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे युवक को आई दैवीय शक्ति के सामने नतमस्तक होते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

यह वीडियो मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है, जहां उपचुनाव होना है। कांग्रेस ने विजयपुर विधानसभा सीट से मुकेश मल्होत्रा को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर रहे थे, तभी दावा किया गया कि एक युवक पर दैवीय शक्ति आ गई है। इस पर कांग्रेस उम्मीदवार ने तुरंत प्रमाण कर चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांग लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दैवी शक्ति वाले युवक के सामने कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा हाथ जोड़कर खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नारियल भी चढ़ाया। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया।

विज्ञापन

एमपी उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान

विज्ञापन

आपको बता दें कि महाराष्ट्र और झारखंड के साथ मध्य प्रदेश में भी उपचुनाव हो रहा है। एमपी की दो सीट बुधनी और विजयपुर पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 23 नंवबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। कांग्रेस ने विजयपुर सीट से मुकेश मल्होत्रा और बुधनी से राजकुमार पटेल को टिकट दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ