MP budget session: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरु हो गया है। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई, जहां कल 11 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा 1 मार्च को प्रदेश का बजट पेश करेंगे। वहीं सत्र की शुरुआत ही हंगामें से हुए, क्योंकि कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी हल लेकर विधानसभा पहुंचे, जहां उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने हल अंदर ले जाने से रोक दिया।
हल लेकर पहुंचे जीतू पटवारी
जीतू पटवारी हल लेकर पहुंचे, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया और उनका हल गांधी प्रतिमा के पास रख दिया। जिस पर जीतू पटवारी की सुरक्षाकर्मियों से बहस भी हो गई। उनका कहना था कि जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गैती लेकर हेलीकॉप्टर में चल सकते हैं, तो हम किसानों की आवाज उठाने के लिए किसानों का प्रतीक हल लेकर विधानसभा में नहीं आ सकते। जिससे कॉफी देर तक प्रदेश में गहमागहमी की स्थिति बनी रही।
नेता प्रतिपक्ष ने किया ई-बजट का विरोध
वहीं प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने प्रदेश में पहली बार पेश किए जाने वाले ई-बजट का विरोध किया है। उनका कहना है कि विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध करूंगा कि मध्यप्रदेश में एससी/एसटी, गरीब, पिछड़े तबके के विधायक हैं, इन विधायकों को अब तक डिजिटल कामकाज की पूरी जानकारी नहीं है। ऐसे में अधिकतर विधायक इसके पक्ष में नहीं है। इसलिए वह ई-बजट का विरोध करेंगे। क्योंकि विधायकों को बजट के पेपर न देकर, डिजिटल बजट देना एक तरह की तानाशाही है।
पहली बार आएगा ई-बजट
बता दें कि मध्य प्रदेश में पहली बार ई-बजट आ रहा है। जिसके लिए विधानसभा में खास तैयारियां की गई हैं। इस बजट सत्र के दौरान मध्यप्रदेश में पहली बार पेपरलेस बजट पेश किया जाना है। विधानसभा की ओर से इसके लिए विधायकों को टैबलेट दिए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का कहना है कि ई-बजट को लेकर प्रदेश में लंबे समय से तैयारियां की जा रही थी।
दोनों पार्टियां करेगी विधायक दल की बैठक
वहीं बजट सत्र को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है। आज कमलनाथ के आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। वहीं कल सीएम हाउस पर बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें दोनों दल विधानसभा के बजट सत्र को लेकर अपनी-अपनी रणनीति बनाएंगे।
3 लाख करोड़ का होगा बजट
बताया जा रहा है कि इस बार मध्य प्रदेश का बजट तीन लाख करोड़ रुपए का होगा। इस बार के बजट में शिवराज सरकार कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है। पिछली बार शिवराज सरकार ने दो लाख 79 हजार करोड़ का बजट पेश किया था। बता दें कि 1 मार्च को वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines