MP Budget 2023 Live: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा शिवराज सरकार का आखिरी बजट पेश किया। इस बार का बजट 3.20 लाख करोड़ रुपए का है। कमलनाथ ने मंहगाई को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। पूर्व सीएम ने कहा कि मुझे कई बजट सुनने का मौका मिला, लेकिन 50 रूपए सिलेंडर के दाम बढ़ाने की महंगाई मिली।
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने बजट भाषण की शुरूआत में चाणक्य का सूत्र पढ़ते हुए कहा कि सुखस्य मूलं धर्मः। धर्मस्य मूलं अर्थः। अर्थस्य मूलं राज्यं। राज्यस्य मूलं इन्द्रियजयः। इसका अर्थ है- सुख का मूल है, धर्म। धर्म का मूल है, अर्थ। अर्थ का मूल है, राज्य। राज्य का मूल है, इन्द्रियों पर विजय।
और पढ़िए –MP Budget 2023: 11 बजे पेश होगा बजट, वित्त मंत्री बोले- लाडली बहनों को समर्पित होगा इस बार का बजट
एमपी बजट 2023ः ये हैं बड़ी घोषणाएं
- पुलिसकर्मियों के लिए मेडिकल सुविधाएं बढाएगी सरकार। भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए 50 बेड का अस्पताल बनेगा। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 453 नए थाने बनाए जाएंगे।
- कन्या विवाह योजना की प्रोत्साहन राशि में होगा इजाफा
- भोपाल में बनेगा ग्लोब स्किल पार्क
- नगरीय विकास के लिए 14 हजार 82 करोड़ का प्रावधान
- स्थानीय निकायों के लिए 3 हजार 83 करोड़ का प्रावधान
- स्मार्ट मीटर के माध्यम से मिलेंगे बिजली के बिल
- वित्त मंत्री ने बजट में घोषणा करते हुए कहा कि 900 किमी. लंबा नर्मदा प्रगति पथ बनेगा
- बजट में 105 रेलवे ब्रिज बनाने का किया गया प्रावधान
- पीएम सड़क योजना के तहत 4 हजार किमी. लंबी सड़कें बनाई जाएगी।
- सीएम ग्रामीण जोड़ो सड़क योजना के तहत 8000 किमी सड़क बनाई जाएगी।
- MBBS सीटें 2 हजार 55 से बढ़ाकर 3 हजार 605 की जाएंगी।
- नवीन मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना के तहत 12वीं क्लास फर्स्ट डिविजन से पास करने वाली छात्राओं को ई-स्कूटी दी जाएगी।
- बकायादार किसानों के सरकारी संस्थानों से लिए गए कर्ज का ब्याज सरकार भरेगी।
- इंदौर और भोपाल में मेट्रो रेल के लिए 710 करोड़ रु. का बजट।
- लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 929 करोड़ रु., महिला स्व सहायता समूहों के लिए 660 करोड़ रु. देंगे।
- नारी कल्याण के लिए 1.2 लाख 976 करोड़ रु., लाडली बहना योजना के लिए 8 हजार करोड़ रु. मंजूर। ‘लाडली बहना’ के तहत महिलाओं को 1 हजार रु.महीना दिया जाएगा।
- आहार योजना अनुदान के लिए 300 करोड़ रु. दिए जाएंगे। इसके तहत 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएंगी।
- खेलों के विकास के लिए 729 करोड़ रु.।
- सलकनपुर में श्रीदेवी महालोक, सागर में संत रविदास स्मारक, ओरछा में रामराजा लोक, चित्रकूट में दिव्य वनवासी राम लोक को डेवलप किया जाएगा। इसके लिए 358 करोड़ रु. का बजट है।
- कुल व्यय के लिए 2022-23 का बजट अनुमान 2 लाख 47 हजार 715 करोड़ रु. है। इसे 33 हजार 839 करोड़ बढ़ाकर 2023-24 के लिए 2 लाख 81 हजार 554 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।
- सदन में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया।
और पढ़िए –Delhi Politics: विधायक सौरभ भारद्वाज, आतिशी बनेंगे मंत्री! CM केजरीवाल ने LG सक्सेना को भेजे नाम
सभी वर्गों को खुश करने की कोशिश में सरकार
इस बार के बजट से प्रदेश की जनता को बड़ी उम्मीदें है। वहीं सरकार भी चुनावी साल को देखते हुए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। बजट अधिकारियों की मानें तो इस बार कोई नया कर नहीं लगाया जाएगा। सरकार बजट में कुछ ऐसे प्रावधान करेगी जिसका फायदा बड़े वर्ग को होगा, यानि आमजन को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं बजट के केंद्र में हो सकती है। कुल मिलाकर हर वर्ग को खुश करने की कोशिश सरकार कर रही है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines