हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP Budget 2023: 11 बजे पेश होगा बजट, वित्त मंत्री बोले- लाडली बहनों को समर्पित होगा इस बार का बजट

विज्ञापन
MP Budget 2023 Live Updates

MP Budget 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा में बुधवार को 11 बजे वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे। मध्यप्रदेश के इतिहास में यह पहला ऐसा बजट होगा जो पेपरलेस होगा। बजट को देखने,पढ़ने के लिए विधायकों को विधानसभा की ओर से टैबलेट दिए जाएंगे। बता दें कि शिवराज सरकार के कार्यकाल का यह आखिरी बजट होगा।

अधिकारियों की मानें तो इस बार का बजट लगभग 3.20 लाख करोड़ रुपए का होगा। इससे पहले 2022-23 में सरकार ने 2.79 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया था।

वित्त मंत्री बोले- मुस्कुराएगी जनता

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि यह बजट जनता की उम्मीदों का होगा। जनता मुस्कुराएगी। यह बजट मध्यप्रदेश की लाडली बहनों के लिए समर्पित होगा।

विज्ञापन

और पढ़िए –उमेश पाल की मां का बड़ा बयान, बोलीं- हमें CM योगी की बात पर भरोसा है, उन्हें जरूर मिट्टी में मिला देंगे…

सभी वर्गों को खुश करने की कोशिश में सरकार

इस बार के बजट से प्रदेश की जनता को बड़ी उम्मीदें है। वहीं सरकार भी चुनावी साल को देखते हुए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। बजट अधिकारियों की मानें तो इस बार कोई नया कर नहीं लगाया जाएगा। सरकार बजट में कुछ ऐसे प्रावधान करेगी जिसका फायदा बड़े वर्ग को होगा, यानि आमजन को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं बजट के केंद्र में हो सकती है। कुल मिलाकर हर वर्ग को खुश करने की कोशिश सरकार कर रही है।

विज्ञापन

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola