MP में 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में बड़ी लापरवाही, 5 जून को फिर आएगा परिणाम

mp board 10th 12th exam result
विज्ञापन

MP Board: मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 साल बाद बोर्ड पेटर्न पर आयोजित की थी। जिसका रिजल्ट भी जारी कर दिया था। लेकिन अब इस रिजल्ट में एक बड़ी गलती सामने आई है। जिसके चलते परीक्षा परिणाम को होल्ड कर दिया गया है। अब 5 जून को फिर से पांचवीं और आठवीं का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।

इस वजह से हुई गड़बड़ी

बताया जा रहा है कि 5वीं और 8वीं बोर्ड पैटर्न परीक्षा का जो परिणाम जारी किया गया है। उसमें स्कूल प्रबंधन ने अर्धवार्षिक और प्रोजेक्ट के अंकों की एंट्री नहीं की है। यानि अर्धवार्षिक परीक्षा के 20 अंक जोड़े ही नहीं गए। ऐसे में अब अब बच्चों के भविष्य को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए है कि इन अंकों की प्रविष्टि 27 मई तक पूर्ण करें। जिसके बाद फिर से रिजल्ट जारी किया जाएगा।

Advertisment

कई स्कूलों से मिली थी गड़बड़ी की शिकायतें

दरअसल, बताया जा रहा है कि प्रदेश के करीब 265 स्कूलों का पांचवीं व आठवीं का रिजल्ट शून्य आया था। जिसकी स्कूल शिक्षा विभाग जांच कर रहा था। लगातार मिली शिकायतों के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने इसे पांचवीं-आठवीं के रिज्लट में गड़बड़ी माना। जिसके बाद अब बोर्ड पैटर्न पर आयोजित इन परीक्षाओं के परिणाम में एक या दो विषय में फेल छात्रों की कापियों को दोबारा से चैक किया जाएगा। जिसके निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से जारी कर दिए गए हैं।

5 जून को फिर से आएगा रिजल्ट

बताया जा रहा है कि राज्य शिक्षा केंद्र ने ऐसे बच्चों की सूची डीपीसी, बीआरसी और केंद्र प्रभारी को उपलब्ध करा दी है, जो एक या दो सब्जेक्ट में फेल हुए हैं। इन छात्रों की उत्तरपुस्तिकाओं को फिर से जांचा जाएगा। 26 से 30 मई के बीच इन कॉपियों को जांचा जाएगा। जिसके बाद उनकी कॉपी का रीवेल्यूवेशन, रीटोटलिंग और रीएंट्री का काम किया जाएगा। इसके बाद फिर से रिजल्ट तैयार किया जाएगा और उसके बाद ही पांच जून को फिर से रिजल्ट जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ