मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय विधानसभा में अपनी ही सरकार को घेरने के बाद लगातार सुर्खियों में हैं। उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए जमीन अधिग्रहण मामले में अपनी ही सरकार को घेरने वाले भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय को पार्टी की तरफ से शो कॉज नोटिस जारी किया गया। अब इस मामले में विधायक चिंतामणि मालवीय का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि माफी मांगना उनके स्वभाव में नहीं है।
विधायक को नोटिस जारी
रविवार को मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पार्टी ने विधायक को नोटिस जारी किया है, जिसमें विधायक चिंतामणि मालवीय से कहा गया है कि वह पिछले कुछ दिनों से सार्वजनिक स्थानों पर सरकार की आलोचना कर रहे हैं। उनके इन बयानों और काम से पार्टी की प्रतिष्ठा को लगातार ठेस पहुंच रही है। इसके साथ ही इससे सरकार और पार्टी की छवि पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। ये सभी बातें अनुशासनहीनता की श्रेणी में आती हैं। इसके साथ ही विधायक से नोटिस मिलने के बाद 7 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
क्या बोलें विधायक मालवीय
इस पर सोमवार को विधायक चिंतामणि मालवीय ने जवाब देते हुए कहा कि जब मुझे नोटिस मिलेगा, तो मैं फैक्ट्स के साथ जवाब दूंगा। मेरा जो भी बयान था, वह अंतिम है। मुझे जो भी कहना था, मैंने सदन में कह दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि माफी मांगना मेरे स्वभाव में नहीं है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के BJP विधायक को शो कॉज नोटिस, बजट सत्र में अपनी सरकार को घेरना पड़ा महंगा
कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस पर वार
इस मामले पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विधायक चिंतामणि मालवीय का समर्थन किया। इस पर मध्य प्रदेश के शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस को अपने मुद्दों की चिंता करनी चाहिए। वे भाजपा को यह नहीं बता सकते कि क्या करना है और क्या नहीं। यह पार्टी का आंतरिक मामला है।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
8 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
8 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
9 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
9 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
12 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
16 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines