मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव के साथ ही हल्की बारिश का दौर देखने को मिलेगा। जबलपुर, मंडला समेत 13 जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। जबलपुर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में 20-21 मार्च को तेज आंधी और बारिश होने का अलर्ट है। इस बीच भोपाल में बुधवार शाम को बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे के दौरान बारिश और आंधी चलने का अनुमान जताया है। इसमें शहडोल और उमरिया में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तरी अनूपपुर, पूर्वी जबलपुर, बांधवगढ़, उत्तरी छिंदवाड़ा, उत्तरी डिंडोरी, दक्षिण-पश्चिम नरसिंहपुर, पूर्वी नर्मदापुरम और सिंगरौली में रात के समय हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
इंदौर-उज्जैन में बारिश नहीं
20 और 21 मार्च को सिस्टम का असर भोपाल, सागर, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, रीवा और शहडोल संभाग में ही दिखेगा। इंदौर, उज्जैन में बारिश की स्थिति नहीं बनेगी।
अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम
20 मार्च- भोपाल, ग्वालियर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, सिवनी, मंडला, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, मैहर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक, तेज आंधी और बारिश होने का अलर्ट है।
21 मार्च- जबलपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सीहोर, रायसेन, सागर, दमोह, सतना, रीवा, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, सिवनी और बालाघाट में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।
22 मार्च- रीवा, मंडला, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और बालाघाट में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट है।
महीने के आखिरी में चलेगी लू
मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के आखिरी में प्रदेश में फिर से गर्मी का असर देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में लू भी चल सकती है। कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। बता दें, मार्च से गर्मी की शुरुआत हो जाती है। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी 4 दिन की चेतावनी
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
14 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
15 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
18 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
19 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
20 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines