---विज्ञापन---

MP: भोपाल से कानपुर तक 120 KM की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां, 526 KM लंबे कॉरिडोर का काम शुरू

Bhopal-Kanpur 4 Lane Highway: एमपी और उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। भोपाल से लेकर कानपुर तक 4 लेन हाईवे का काम शुरू हो गया है।

---विज्ञापन---

Bhopal-Kanpur 4 Lane Highway: मध्य प्रदेश और यूपी को बड़ी सौगात मिलने वाली है। राजधानी भोपाल से कानपुर तक 4 लेन हाईवे बनाने का काम शुरू हो गया है। 526 KM लंबे कॉरिडोर बनने से दोनों राज्यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी होगी। इसके साथ ही आर्थिक विकास भी बढ़ेगा।

इकोनॉमिक कॉरिडोर पर 120 किमी रफ्तार से वाहन दौड़ेंगे। कानपुर तक सफर करने में पूरे 2 घंटे बचेंगे। EPC मोड पर बनने वाले पूरे प्रोजेक्ट पर 11,300 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 4 फेज में तैयार होने वाले कॉरिडोर के पहली स्टेज का काम शुरू हो चुका है।

---विज्ञापन---

केंद्र सरकार ने दी थी मंजूरी

आपको बता दें, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर को 4-लेन में अपग्रेड करने की हरी झंडी 17 अक्टूबर को दी थी। 4 फेज में बनने वाले हाईवे की पहली स्टेज का काम भोपाल से शुरू हो गया है और 2026 तक कॉरिडोर बनकर तैयार हो जाएगा।

एमपी में कॉरिडोर की लंबाई 360 KM है। इसी के लिए केंद्र सरकार ने 3589.4 करोड़ की मंजूरी दी है। हाईवे बनने से एमपी से यूपी के बीच इकोनॉमिक रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देगा। ट्रैफिक और यात्रा को सुगम बनाने में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा आर्थिक विकास को भी रफ्तार मिलेगी।

---विज्ञापन---

सफर में बचेगा टाइम

भोपाल से कानपुर की दूरी 550 किमी है। झांसी होकर जाएं या फिर छतरपुर से यात्रा में 12 घंटे लगते हैं। कई जगह 2 लेन सड़क है। नए कॉरिडोर में दूरी 526 किमी रहेगी। वाहन अधिकतम 100 से 120 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ सकेंगे। सफर 10 घंटे में पूरा होगा। बता दें, इकॉनामिक कॉरिडोर की घोषणा साल जनवरी 2023 में की गई थी।

इन जिलों से होकर गुजरेगा हाईवे

4 फेज में बनने वाला हाईवे भोपाल से शुरू होकर विदिशा, ग्यारसपुर, कॉरिडोर सांची, राहतगढ़, सागर शहर को बायपास करते हुए छतरपुर जिले में सतई घाट तक जाएगा। ओरछा के लिए जाने वाले दूसरे हाईवे को कनेक्ट भी करेगा। पहला फेज भोपाल से विदिशा, दूसरा ग्यारसपुर, तीसरा सागर जिला होते हुए छतरपुर के सताई घाट से चौका, चौथा कैमाहा (UP) तक जाएगा। सागर शहर के बायपास होते हुए निकल जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  ‘कोशिश है कि पूरे मध्य प्रदेश में पहुंचे इंदौर मॉडल’; समिट में CM मोहन यादव ने जाहिर की इच्छा

First published on: Dec 18, 2024 12:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola