हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राजा भोज और रानी कमलापति की AI जेनरेटेड रील पर विवाद, मंत्री बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

Controversy Over AI Generated Reel Of Raja Bhoj and Rani Kamalapati: मध्य प्रदेश के भोपाल में लगे राजा भोज और रानी कमलापति की प्रतिमा को एडिट कर रील बनाई गई है। इस पर सांसद आलोक शर्मा ने कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Controversy Over AI Generated Reel Of Raja Bhoj and Rani Kamalapati

Controversy Over AI Generated Reel Of Raja Bhoj and Rani Kamalapati: राजाभोज की नगरी कहलाने वाले भोपाल में राजाभोज गोंड वंश की रानी कमलापति को लेकर एआई जेनरेटेड रील पर विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने डीजीपी को रील्स बनाने वालों की जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि महापुरुष जिन्हें हम पूजते हैं, सम्मान करते हैं और उनकी इस तरह अनर्गल रील बनाना कानून और मान्यताओं के खिलाफ है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

रील में दोनों का किया गया अपमान

दरअसल, भोपाल के बड़े तालाब के किनारे राजा भोज की मूर्ति लगी हुई है और छोटे तालाब पर बने रानी कमलापति घाट पर रानी कमलापति की मूर्ति लगी है, लेकिन राजा भोज और रानी कमलापति की मूर्ति को AI से एडिट कर अपमानजनक रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई हैं।

विज्ञापन

इन वायरल रील में राजा भोज को मछली पकड़ते हुए और रानी कमलापति को मजाकिया लहजे में दिखाया गया है। जिस पर हिंदू संगठन संस्कृति बचाओ मंच ने आपत्ति जताते हुए रील्स शेयर करने वालों पर NSA के तहत कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो को वायरल करने वाले पर FIR की मांग

भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने बताया कि राजा भोज भारतीय इतिहास के महान शासकों में एक थे, जिन्होंने मध्यकालीन भारत में कला, विज्ञान और संस्कृति को बढ़ावा दिया। उनकी नीतियों और कार्यों ने भारतीय समाज पर गहरा असर डाला है। इसी तरह रानी कमलापति का योगदान मध्य भारत की संस्कृति में अनमोल है। उनके योगदान का अपमान करने के बजाय उनका सम्मान किया जाना चाहिए था। इस तरह के वीडियो न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अपमान करते हैं, बल्कि यह युवाओं में गलत संदेश भी फैलाते हैं। उन्होंने भोपाल पुलिस और प्रशासन से अपील की है कि इस मामले में जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- MP Global Investors Summit 2025: निवेश के मामले में मध्य प्रदेश सबसे आगे, बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola