पति को भारी पड़ी करवा चौथ की शॉपिंग! प्रेमी के साथ बाजार से फरार हुई पत्नी

Madhya Pradesh: देश में आज करवा चौथ मनाया जा रहा है। जिसके लिए कई दिनों से शॉपिंग की जा रही थी। भिंड जिले में भी एक पति अपनी पत्नी को शॉपिंग कराने के लिए लेकर गया, जहां से वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

mp bhind karwa chauth shopping

Bhind News:  भिंड जिले से एक अजीब मामला सामने आया है जहां पर नीरज शर्मा नाम के शख्स को पत्नी को शॉपिंग कराना भारी पड़ गया। जानकारी के मुताबिक, नीरज करवा चौथ के लिए अपनी पत्नी को शॉपिंग कराने गया था। लेकिन वहां से वह अकेला ही घर वापस आया। दरअसल, महिला बाजार में अपने पति को चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसकी शिकायत नीरज शर्मा ने दर्ज करवाई है।

विज्ञापन

प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी

ये मामला भिंड जिले के सुरपुरा थाना क्षेत्र के सूरज पूरा गांव का है। जहां पर नीरज नाम के एक शख्स ने सुरपुरा थाना में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि करवा चौथ की शॉपिंग के लिए वह अपनी पत्नी को बाजार लेकर गया था। वापसी के दौरान रास्ते में आकाश पांडे और उनके साथी दो बाइक पर आए और उन्होंने पत्नी को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गए। फरियादी ने बताया कि पहले मेरी पत्नी कल्पना की बातचीत आकाश के साथ होती थी, जिसकी उनको जानकारी नहीं थी। बाद में फोन देखा तो दोनों की बातचीत का पता चला। हालांकि कल्पना ने आकाश को अपना भाई बताया था।

विज्ञापन

पहले भी जा चुकी है कल्पना

नीरज ने बताया कि आकाश पांडे कई बार हमारे घर पर आ चुका है। वहीं, कल्पना करीब दो माह पहले दिल्ली से भी आकाश के साथ चली गई थी। जिसको लेकर नीरज ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दिल्ली में कर्बला नगर थाने में दर्ज कराई थी। इस दौरान वह 15 दिन के बाद खुद ही घर वापस आ गई थी। लेकिन वह लगातार आकाश से मोबाइल पर बात करती थी। नीरज का कहना है कि आज कल्पना आकाश के साथ अपनी मर्जी से गई है। हैरानी की बात ये है कि दोनों की नीरज और कल्पना की शादी को 15 साल हो चुके हैं।

विज्ञापन

Madhya Pradesh

इस मामले पर सुरपुरा थाना प्रभारी का कहना है कि फरियादी के द्वारा आवेदन दिया गया है और हम मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में जो भी बातें सामने निकल कर आएंगी उन पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ