Betul Crime News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में छह माह पहले हुए मर्डर का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। 27 अप्रैल 2024 के दिन कोतवाली थानाक्षेत्र के मलियाढाना में एक युवक का अधजला शव पुलिस को मिला था। उस समय मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। मृतक के परिजनों को भी शिनाख्त के लिए बुलाया गया था। लेकिन परिजनों ने शव की पहचान करने में असमर्थता जताई थी। युवक का चेहरा बुरी तरह जल चुका था। लेकिन पुलिस की सर्चिंग के बाद अब मृतक का पता लग गया है। शव शंकर दहीकर नाम के व्यक्ति का था। पुलिस ने परिजनों के साथ मृतक का डीएनए परीक्षण करवाया था। जिसकी पुष्टि अब हो गई है। शंकर झल्लार थानाक्षेत्र के गाडागोहान से लापता हो गया था। उसका अपनी भाभी मनीता से विवाद होता रहता था।
पहले हत्या की, फिर शव जलाया
मनीता ने देवर शंकर की हत्या के लिए अपने ही भाई को दो हजार रुपये की सुपारी दी थी। मनीता के भाई संदीप ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पहले शंकर की गला घोंटकर हत्या की। बाद में शव को पेट्रोल डालकर जला दिया था। MP पुलिस को मुखबिरी के आधार पर मामला संदिग्ध लगा था। शंकर की बुजुर्ग मां से बातचीत में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे। पुलिस ने सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हत्या के बाद छह महीने से महाराष्ट्र में मजदूरी कर रहे थे। मृतक की भाभी मनीता अभी फरार है। हत्या में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली गई है। मामले में एफएसएल टीम, साइबर सेल और दो थानों के स्टाफ ने मिलकर जांच की थी।
गोरखपुर में भाभी की हत्या
वहीं, यूपी के गोरखपुर जिले में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। यहां रामपुर गांव के टोला करमैता निवासी मिठाईलाल का अपने ही भाई के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। मामले में कई बार पंचायतें भी हुईं। लेकिन दोनों भाइयों के बीच विवाद जारी रहा। शनिवार को एक बार फिर दोनों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में आपस में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान पति को बचाने गई रजावती देवी पर उसके देवर ने ताबड़तोड़ प्रहार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:होटल बुलाकर गर्लफ्रेंड से किया रेप; फिर सांस नली कटने तक रेतता रहा गला, कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात
ये भी पढ़ें:बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए क्यों हायर किए बाहर के शूटर? सामने आई ये वजह
संबंधित खबरें
वो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
3 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
5 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines