हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या बैतूल में फिर से होगी वोटिंग? 4 पोलिंग बूथों के EVM मशीन आग में डैमेज

Betul Fire Accident 4 EVM Machines Damage: मध्य प्रदेश के बैतूल में मतदान कर्मियों के बस में आग गई। इस हादसे में 4 पोलिंग बूथों की ईवीएम मशीन डैमिज हो गईं है।

विज्ञापन

MP Betul Fire Accident 4 EVM Machines Damage: मध्य प्रदेश में बीते दिन लोकसभा के तीसरे चरण के लिए मतदान हुआ था। मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैतूल जिले में बीती रात मतदान कर्मियों की बस के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, मतदान कर्मियों को लेकर लौट रही बस में अचानक से आग लग गई। इस हादसे में मतदान कर्मी तो बच गए, लेकिन 4 पोलिंग बूथों की ईवीएम क्षतिग्रस्त हो गईं। जिला प्रशासन ने इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी है। अब देखना है कि क्या चुनाव आयोग इन ईवीएम मशीनों को रिकवर कर लेता है या फिर इन पोलिंग बूथों पर फिर से चुनाव करवाएं जाते हैं।

4 पोलिंग बूथों की EVM मशीन डैमेज

जानकारी के अनुसार, बैतूल जिले में बीती रात को लेकर जा रही विजय बस साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के गौला गांव के पास में आगजनी का शिकार हो गई। हादसे के वक्त इस बस में 36 मतदान कर्मी सवार थे, उनके साथ ईवीएम मशीन सहित पोलिंग बूथ की सामग्री भी रखी हुई थी। इस हादसे में 4 पोलिंग बूथों के ईवीएम मशीन क्षतिग्रस्त हो गए। शुरुआती जांच के मुताबिक बस के गियर बॉक्स से आग लगने की वजह यह हादसा हुआ। जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने क्षतिग्रस्त हुई ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग और एक्सपर्ट टेक्नीशियन से दिशा निर्देश मांगे हैं। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद ही इन ईवीएम को लेकर कोई भी निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘बाबा साहब आंबेडकर से नफरत करती है कांग्रेस’, MP के धार में गरजे पीएम मोदी

क्या फिर से होंगे मतदान

फिलहाल जिला प्रशासन द्वारा जिले भर से आई ईवीएम मशीन को बैतूल के जे एच कॉलेज में स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया है, साथ ही यहां पर सुरक्षा के कठिन इंतजाम किए गए हैं। वैसे अब यह होगा कि देखना चुनाव आयोग क्षतिग्रस्त हुई ईवीएम मशीन को रिकवर कर पाता है या नहीं, या फिर इन सभी पोलिंग बूथ पर दोबारा से मतदान करवाए जाएंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola