MP News: मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की रीवा में अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें रीवा से भोपाल भेजा गया है, जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। तबीयत बिगड़ने के बाद गिरीश गौतम को तत्काल हेलिकॉप्टर से भोपाल रवाना किया गया है।
अचानक बिगड़ी तबीयत
बताया जा रहा है कि गिरीश गौतम रीवा में सिविल लाइन स्थित अपने आवास पर आराम कर रहे थे, लेकिन तभी अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई, उनका ब्लड प्रेशर डाउन होने लगा। जिसकी जानकारी तुरंत ही रीवा में डॉक्टरों को दी गई। जहां डॉक्टरों ने इलाज के तुरंत बाद उन्हें भोपाल रेफर करने की सलाह दी। क्योंकि तुरंत ही भोपाल में भी स्पेशिलिष्ट डॉक्टरों से भी संपर्क किया गया था, जिन्होंने तत्काल भोपाल आने की सलाह दी।
निजी अस्पताल में भर्ती
जिसके तुरंत बाद डॉक्टरों की निगरानी में गिरीश गौतम को भोपाल भेजा गया। राज्य शासन की तरफ से भोपाल स्टेट हैंगर से हेलिकॉप्टर रीवा भेजा गया था, जिससे गिरीश गौतम को भोपाल लाया गया, जहां इलाज के लिए राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनके इलाज और निगरानी में तैनात है।
बताया जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा निकाल रहे थे। तभी उनकी तबीयत बिगड़ी थी। हालांकि उन्होंने सोमवार को आराम किया था। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। बता दें कि गिरीश गौतम की उम्र 67 साल हो चुकी है।
संबंधित खबरें
'राज्य सभा' चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
2 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
19 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
20 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
21 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
21 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
23 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines