Karan Mishra (Gwalior)
MP Assembly Elections: प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो राजनीति में उतरी निशा बांगरे ने ग्वालियर में आयोजित चुनावी सभा में बीजेपी पर जमकर जुबानी हमला बोला,निशा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी जमकर निशाना साधा और भाजपा के साथ महाराज के खून पर ही सवाल खड़े कर दिए।
निशा बांगरे ने भाजपा पर साधा निशाना
दरअसल कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार चुनावी सभा को कांग्रेस के समर्थन में संबोधित कर रही निशा बांगरे ने अपने संबोधन में प्रदेश भाजपा सरकार पर एक के बाद एक गंभीर आरोप लगाए, केंद्रीय मंत्री और सिंधिया रियासत के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ भी मंच से सीधा निशाना साधा।
निशा ने मंच से कहा कि जब में नॉकरी कर रही थी तब मेरा कसूर क्या था, मुझे नौकरी से त्यागपत्र क्यों देना पड़ा,सब यही सोच रहे है, सच तो ये है कि इस सरकार के कारण अपने घर मे आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना कार्यक्रम में जाने की अनुमति नहीं दी थी, उसी दिन ही मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया, ऐसी नौकरी किस काम के जिसमें मैं अपने संवैधानिक अधिकारों को प्राप्त नहीं कर पा रही हूं,जब मेरी ये हालात दिखी तो सोचने पर मजबूर हो गयी कि जब मेंरी ये हालात है, तो उस कुर्सी पर बैठकर में दूसरों को कैसे उनका हक अधिकार दिला पाऊंगी।
घर पर दिवाली मनानी हैं,तो कांग्रेस को जिताएं
निशा बांगरे ने PM मोदी को लेकर कहा कि कल परसों मोदी जी कह रहे थे कि कांग्रेस का खून खराब है,सच तो ये है कि कांग्रेस का नहीं महाराज(सिंधिया) और भाजपा का खून खराब है,यदि हम चाहते हैं कि हमारे भी घर में दीपावली हो तो इसके लिए काँग्रेस को जिताना होगा,भारतीय जनता पार्टी भी आज ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही है।
वह धर्म और जाति को लेकर तोड़ने का काम कर रही है, इसके साथ ही मध्य प्रदेश में भाजपा शासन के दौरान अधिकारियों पर बहुत दबाव है प्रशासन के अंदर आज बहुत सुधार की जरूरत है भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने हितों को साधने के लिए अधिकारियों को भ्रष्टाचारी बनाने के लिए तैयार है कमीशन पाने के लिए पुलिस को गुंडा बनने का काम भी यह सरकार कर रही है।
(Adipex)
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
12 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
14 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
16 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines