MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अपना चुनावी अभियान और तेज कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सागर में सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही 6 वादे सबसे पहले पूरे किए जाएंगे।
कमीशन का उछाला मुद्दा
मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रदेश की सियासत में चर्चा का विषय बने कमीशन के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में तो 40 प्रतिशत कमीशन चलता था। लेकिन यहां तो कमलनाथ को हटाने वालों ने 50 प्रतिशत लेना शुरू कर दिया है। हम बदला लेने की नहीं सोचते हैं। लेकिन बदलाव लाने की जरुर सोचते हैं। इसलिए जब नवंबर में हमारी सरकार आएगी तब उन्हे भी मुश्किल होगी, जो ये सब कर रहे हैं। लेकिन हम डरने वाले नहीं है।
खड़गे ने कहा कि बीजेपी जनादेश का अपमान करती है। हम एमपी में जीते थे। लोकतंत्र की दम पर जीते थे। लेकिन जो लोकतंत्र की बात करते हैं, उन्होंने ही इसे छीन लिया। एक तरफ स्वच्छ राजनीति की बात करते हैं। दूसरी तरफ ईडी, सीबीआई का डर दिखाते हैं। दंगे कराकर लोगों में फूट डालते हैं। मध्य प्रदेश में इल्लीगल सरकार हैं। क्योंकि इन्होंने हमारे विधायकों को चुरा लिया था।
कमलनाथ जो कहते हैं करके दिखाते हैं
इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीसीसी चीफ कमलनाथ की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जो कहते हैं उसे करके दिखाते हैं। इसलिए कमल को छोड़ों और नाथ को पकड़ों। इस नाथ को आपको जिताना है। बुंदेलखंड अपनी आन-बान और शान के लिए प्रसिद्ध हैं। ये बलिदानों की भूमि है। बाबा साहब मध्य प्रदेश के महू में पैदा हुए थे। खड़गे ने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो यहां संत रविदास के नाम से विश्वविद्यालय खोला जाएगा।
खड़गे ने किए 6 वादे
- किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा
- बिजली के बिल 100 यूनिट तक माफ किए जाएंगे
- महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाएंगे। पैसा आएंगा तो यह और बढ़ाया जाएगा।
- घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा।
- जातीय जनगणना कराई जाएगी।
- सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया जाएगा।
बता दें कि बुंदेलखंड अंचल में पिछले चुनाव में कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा था। इसलिए पार्टी इस बार इस अंचल पर पूरा फोकस कर रही है। इसलिए प्रियंका गांधी के बाद अब मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश में मोर्चा संभाला है। खास बात यह है कि उन्होंने पीसीसी चीफ कमलनाथ की जमकर तारीफ की है, जिससे उन्हें एक बार फिर कांग्रेस में सीएम का चेहरा माना जा रहा है।
ये भी देखें: MP में Congress की सरकार आएगी तो संत रविदास के नाम पर यूनिवर्सिटी खोंलेगे
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
9 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
11 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines