MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में बीजेपी के कई नेता अब तक पार्टी छोड़ चुके हैं। लेकिन अक्सर अपनी ही पार्टी के खिलाफ मुखर रहने वाले एक विधायक के भी कांग्रेस में जाने की चर्चा सियासी गलियारों में तेजी से चल रही थी। लेकिन जब विधायक से इस मुद्दे पर सवाल किया तो उन्होंने अपना रुख साफ कर दिया है। बता दें कि विधायक हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार पर भी सवाल उठा चुके हैं।
अजय विश्नोई बोले कांग्रेस अफवाह फैला रही
दरअसल, जबलपुर जिले की पाटन विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अजय विश्नोई कई मुद्दों पर अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखर रहते हैं। हाल ही में शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर भी उन्होंने सवाल उठाए थे। जिसके बाद उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें शुरू हो गई थी। लेकिन जब इस मुद्दे पर अजय विश्नोई से सवाल किया तो उन्होंने कहा ‘अफवाह फैलाना कांग्रेस का काम है और कांग्रेस अभी भी अफवाहें ही फैला रही है। क्योंकि कमलनाथ ही नहीं बल्कि उनके राष्ट्रीय नेता भी इसी लाइन पर चलते हैं। चुनावी समर में कई प्रकार की अफवाहें चल रही है। इसी दौड़ में यह अफवाह भी चल पड़ी। इसलिए सभी लोग अफवाहों से सावधान रहे।’
चुनावी साल में आने-जाने का दौर चलता है
वहीं नेताओं के बीजेपी छोड़ने पर अजय विश्नोई ने कहा ‘चुनावी साल में आने-जाने का दौर चलता रहता है। कुछ निराश होकर छोड़ते हैं तो कुछ उम्मीद में छोड़ते हैं। जब उम्मीद पूरी नहीं होती तो नाराजगी हताशा में बदल जाती है, इसलिए नेता पार्टी छोड़ते हैं और दूसरे दलों में जाते हैं।’ हालांकि अजय विश्नोई ने अपने पार्टी छोड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है।
बता दें कि अजय विश्वोई बीजेपी के सीनियर विधायक हैं। वह 2018 में पाटन सीट से चुनाव जीते थे। अजय विश्वोई शिवराज सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। लेकिन 2020 में जब शिवराज सरकार बनी तो वह मंत्री पद के प्रबल दावेदार बताए जा रहे थे। लेकिन उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। जिसके बाद उनकी नाराजगी समय-समय पर सामने आती रही है। हाल ही में उन्होंने शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर भी सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि चुनाव से इतने पहले मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया जाना चाहिए था। क्योंकि मंत्रियों के पास कामकाज के लिए समय नहीं रहेगा।
ये भी देखें: चुनाव से पहले MP BJP को बड़ा झटका,पूर्व विधायक Girja Shankar sharma ने छोड़ी बीजेपी
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
2 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
8 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
9 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
10 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines