Pratyaksh Mishra
Read More
---विज्ञापन---
BJP Campaigners list in MP: मध्य प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में केंद्रीय मंत्रियों के साथ उत्तर प्रदेश और असम के मुख्यमंत्री के नाम भी शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत 40 दिग्गज चुनाव प्रचार करेंगे।
BJP releases a list of 40 star campaigners for #MadhyaPradeshElections2023
PM Modi, party chief JP Nadda, Defence Min Rajnath Singh, HM Amit Shah, MP CM SS Chouhan, UP CM Yogi Adityanath, Assam CM HB Sarma and other leaders have been named as star campaigners. pic.twitter.com/JMIwbCWVDK
— ANI (@ANI) October 27, 2023
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 40 दिग्गजों की स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंता विस्वा शर्मा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत केंद्रीय और प्रादेशिक स्तर के दिग्गजों के नाम शामिल हैं, लेकिन राम मंदिर आंदोलन के लिए लड़ाई लड़ने वाले चेहरों में से प्रमुख और प्रदेश में भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती का नाम शामिल नहीं है।
यह भी पढ़ें -मनोज जरांगे का महाराष्ट्र सरकार पर नहीं रहा विश्वास, बोले – अब लड़कर लेंगे मराठा आरक्षण
मध्य प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की है, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जगत प्रकाश नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिव प्रकाश, शिवराज सिंह चौहान, सत्यनारायण जटिया, विष्णु दत्त शर्मा, योगी आदित्यनाथ, अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, वीरेंद्र कुमार खटीक, अनुराग ठाकुर, देवेंद्र फडणवीस, हेमंत विश्व शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय, केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल, एसपी सिंह बघेल, कृष्णपाल गुर्जर, मनोज तिवारी, जयभान सिंह पवैया, हितानंद, नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, राजेंद्र शुक्ला, लाल सिंह आर्य, कविता पाटीदार, उमाशंकर गुप्ता, गणेश सिंह, गौरी शंकर बिसेन, रामलाल रौतेल शामिल हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।