MP Election: विधानसभा चुनाव से पहले BJP का खास प्लान, RSS स्वयंसेवकों के जरिए दूर की जाएगी भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी

MP Assembly Election : मध्य प्रदेश चुनाव से पहले कई भाजपा नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है, बीजेपी ने इसको दूर करने के लिए एक खास प्लान तैयार किया है। भाजपा, आरएसएस कार्यकर्ताओं के साथ, पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी दूर करने का प्रयास करेगी।

BeFunky-photo (80)
विज्ञापन

MP Assembly Election : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। राज्य में एक चरण में 17 नवंबर को मतदान होना है। वहीं अब मध्य प्रदेश में आरएसएस की भाजपा नेताओं के साथ बैठक हुई है, जिसमें एक रणनीति तैयार की गई है, जिसके तहत प्रदेश में आरएसएस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा, पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी दूर करने का प्रयास करेगी। बता दें कि भाजपा अब तक अपने उम्मीदवारों की 4 लिस्ट जारी कर चुकी है, जिसमें 136 सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए हैं, जिसको लेकर पार्टी के नेताओं में नाराजगी है।

यह भी पढ़ें – छत्‍तीसगढ़ में 2018 विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर कांग्रेस ने दर्ज की थी सबसे बड़ी जीत, मिले थे 43 प्रतिशत से ज्यादा वोट

विज्ञापन

हर विधानसभा क्षेत्र में बनाया जाएगा प्रभारी

इन नेताओं की नाराजगी दूर करने के लिए आरएसएस, हर विधानसभा क्षेत्र में अपना एक प्रभारी बनाएगी। वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर संघ के लोग, पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने का प्रयास करेगी। इसे दूर करने के लिए अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक मैदान में मोर्चा संभालने जा रहे हैं।

स्वयंसेवक दूर करेंगे नाराजगी

एक सर्वे रिपोर्ट के बाद यह फैसला किया गया है। संघ कार्यकर्ताओं ने तय किया है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की नाराजगी को स्वयंसेवकों के जरिए दूर किया जाएगा। बता दें कि आरएसएस खासकर उन विधानसभा क्षेत्रों पर ही ध्यान दे रहा है, जहां पर वर्तमान विधायकों को उम्मीदवार बनाया गया है। ऐसे में आशंका है जताई जा रही है कि इन नेताओं की नाराजगी, पार्टी के लिए नुकसान दायक साबित हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ