Priyanka Gandhi MP Visit(सब्बीर अहमद ): पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार दमोह आई हैं। वह जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए आम सभा को संबोधित कर रही हैं। वहीं कमलनाथ ने कहा, कांग्रेस सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री था, चाहता तो मैं भी सौदा कर सकता था। कांग्रेस प्रमुख ने मंच से कहा कि 17 तारीख का चुनाव मप्र के भविष्य का चुनाव है।
प्रियंका गांधी ने कसा तंज
वहीं प्रियंका गांधी ने भगवान जागेश्वर की जयकारे से भाषण की शुरुआत की। मध्यप्रदेश दौरे पर प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा, उन्होंने कहा यूपीए 2 सरकार में दिए पैकेज का जिक्र करते हुए कहा कि आपके बीच सब पार्टी आती हैं और कहती हैं ये भ्रष्टाचारी, वो भ्रष्टाचारी है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज की घोषणा, डबल स्पीड से चल रही है। उनका मुहं खूब चलता है, लेकिन मुंह चलाने और काम करने मे अंतर है। बता दें कि बुंदेलखंड में दमोह जिली की चार विधानसभा सीटें कांग्रेस के लिए काफी अहम मानी जाती हैं है।
‘पलायन तब होता है जब विकास नहीं होता’
इसके लिए प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार करने के लिए शनिवार को दमोह के दौरे पर हैं। दमोह सीट से कांग्रेस ने अजय टंडन को टिकट दिया है, वहीं पथरिया से राव ब्रजेंद्र सिंह, हटा से प्रदीप खटीक और जबेरा से प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इन्हीं मे से आपको नेता चुनना होता है, यहां के लोग पलायन करते हैं। आपके भविष्य को मजबूत करते हैं। पलायन तब होता है, जब आपके इलाके में कुछ विकास नहीं होता। उन्होंने कहा कि पिछले 3 साल में बीजेपी सरकार में 21 सरकारी नौकरी दी गईं। आज सरकारी पद खाली पड़े, लेकिन भर्ती नहीं होती है, एग्जाम मे घोटाले हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
11 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines