MP Assembly Election: मध्य प्रदेश की सियासत में 50 प्रतिशत कमीशन का मुद्दा जोर पकड़ता नजर आ रहा है। पहले कांग्रेस ने बीजेपी को इस मुद्दे पर घेरा तो शिवराज सरकार के मंत्रियों ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया। वहीं अब इस मामले में बहुजन समाज पार्टी की एंट्री भी हो गई है। बसपा प्रमुख मायावती ने बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा है।
राजस्थान-छत्तीसगढ़ पर भी उठाए सवाल
मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘मध्य प्रदेश सरकार में 50 प्रतिशत कमीशनखोरी के आरोप को लेकर कांग्रेस व भाजपा के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप, मुकदमों आदि की राजनीति से कमरतोड़ महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, शोषण-अत्याचार आदि जनहित से जुड़े ज्वलन्त मुद्दों का चुनाव के समय पीछे छूट जाना कितना उचित? ऐसा क्यों?’
मायावती ने लिखा ‘बीजेपी-शासित मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि कांग्रेस के राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भी भ्रष्टाचार अहम मुद्दा, किन्तु इनकी जनविरोधी नीतियों व विकास के हवाहवाइ दावों के कारण सर्वसमाज के गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, महिला असुरक्षा आदि का त्रस्त जीवन इन तीनों राज्यों में असली चुनावी मुद्दे हैं।’
BSP अकेले दम पर लड़ेगी चुनाव
बीएसपी इन तीनों राज्यों में भाजपा व कांग्रेस सरकारों के खिलाफ जनहित व जनकल्याण के खास मुद्दों को लेकर अकेले अपने बूते पर विधानसभा का यह चुनाव लड़ रही है, जिसके लिए उम्मीदवारों के नाम भी स्थानीय स्तर पर घोषित किए जा रहे हैं। पार्टी को भरोसा है कि वह अच्छा रिजल्ट हासिल करेंगी।
बता दें कि बहुजन समाज पार्टी ने मध्य प्रदेश में आठ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी कर दी है। बसपा इस बार पूरी ताकत के साथ एमपी में चुनाव लड़ रही है। खास बात यह है कि इस बार मायावती के भतीजे आकाश चुनाव अभियान को लीड कर रहे हैं। ऐसे में बसपा कैसा प्रदर्शन करती है, यह देखना अहम होगा।
ये भी देखें: ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत CM Shivraj ने 75 लाड़ली बहनों के साथ किया पौधारोपण
संबंधित खबरें
MP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
4 mins agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
20 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines