MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे नेताओं के बीच बयानबाजी और तीखी होती जा रही है। ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी से लेकर कमलनाथ तक सब पर निशाना साधा। सिंधिया ने कांग्रेस के कुछ नेताओं को बॉलीवुड जाने तक की सलाह दी है। बता दें कि इस बार ग्वालियर-चंबल में सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर हैं, ऐसे में वह यहां चुनाव की घोषणा से पहले ही सक्रिए नजर आ रहे हैं।
बोरियां बिस्तर बांधकर बॉलीवुड चले जाए
मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर आईफा अवार्ड कराने की बात पर पलटवार करते हुए कहा ‘कांग्रेस के सभी नेताओं को अब बॉलीवुड चला जाना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस की यही सोच है आईफा कराने वाली। लेकिन बीजेपी महिलाओं, किसानों, मजदूरो और नौजवानों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने 2018 में भी आईफा अवार्ड पर अपना ध्यान केंद्रित किया था और अब आप फिर कह रहे हैं कि सरकार बनने पर दोबारा आईफा अवार्ड कराएंगे। मुझे लगता है कांग्रेस को अपनी बोरिया बिस्तर बांधकर बॉलीवुड चला जाना चाहिए।’
सीएम शिवराज की नकल करती है कांग्रेस
वहीं जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान हो रहे हमले और कांग्रेस के प्रदर्शन पर सिंधिया ने कहा ‘कांग्रेस की हम और आप कम बातें करें वही अच्छा है, जन आशीर्वाद यात्रा में पोस्टर लगवाना, नारेबाजी करना, यह कांग्रेसियों का क्या नाटक है। कमलनाथ जी कहते हैं, चुनाव एक उत्सव है प्रजातंत्र का तो फिर कोई उत्सव में पथराव करता है। कांग्रेस पोस्टर लगाती है, जेल भरती है, आप अपना करिए ना कौन रोक रहा है आपको। कांग्रेस की सदैव विचारधारा रही है अपनी लकीर लंबी मत खींचे, दूसरों की लकीरों को काटो। अब कांग्रेस फिर नकल कर रही हैं शिवराज जी की लाडली बहन योजना की नकल कर रही है।’
राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओ पर निशाना साधते हुए सिंधिया ने कहा ‘एक तरफ जी20 का भारत प्रतिनिधित्व कर रहा है, दूसरी ओर ये लोग विदेश में जाकर देश की आलोचना कर रहे हैं। मुझे तो कांग्रेस पार्टी पर आश्चर्य होता है। इंडिया डॉट वाले 28 दल के लोग इकट्ठा हुए हैं, ये सभी एक लहर को देखते हुए इकट्ठा हुए है। लहर बीजेपी की नहीं, NDA की नहीं बल्कि 144 करोड़ जनता की है, जिसे देख ये सभी इकट्ठा हुए है। इसलिए मैं भी कहता हूं ये घमंडियां गठबंधन है।’
ये भी देखें: BJP Jan Ashirwad Yatra : Morena में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा शामिल हुए
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
20 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
20 hrs agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
1 day agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
1 day agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
1 day ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
2 days agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines