MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में चुनावी साल में नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। कल ही बीजेपी के एक विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। जबकि अब एक और दिग्गज नेता ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि वह भी जल्द ही कांग्रेस का दाम थाम सकते हैं।
पूर्व विधायक ने छोड़ी पार्टी
दरअसल, नर्मदापुरम सीट से पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा ने भाजपा को छोड़ दिया है। वह वर्तमान में होशंगाबाद विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीतासरन शर्मा के भाई हैं। जो खुद भी दो बार के विधायक रह चुके हैं। लेकिन अब उन्होंने अचानक चुनाव से दो महीने वाले पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
कांग्रेस को भी कर दिया अलर्ट
बीजेपी छोड़ने के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता में आने से रोकना हमारी मंशा है। कांग्रेस से चर्चा हुई थी मगर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। कांग्रेस में अगर हमारे नाम पर सहमति नहीं बनेगी तो फिर हम भी वहां नहीं जायेंगे। कांग्रेस भी किसी गलतफहमी में ना रहे क्योंकि बिना एकजुटता के उनकी राह भी आसान नहीं होगी।
बता दें कि गिरिजाशंकर शर्मा नर्मदापुरम संभाग में बीजेपी का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। लेकिन अचानक उनके पार्टी छोड़ना अंचल में बीजेपी को बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि उनके भाई बीजेपी विधायक सीतासरन शर्मा का इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया भी अहम मानी जा रही है। क्योंकि वह फिर से चुनाव लड़ने की तैयारी में है।
जनसंघ के नेता रहे गिरिजाशंकर शर्मा
बता दें कि गिरिजाशंकर शर्मा 2003 और 2008 में होशंगाबाद सीट से बीजेपी विधायक रह चुके हैं। वह दो बार नगर पालिका अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी जिला अध्यक्ष के अलावा संगठन में भी कई जिम्मेदारियां निभाई है। उनका क्षेत्र की राजनीति में अच्छा दखल माना जाता है।
ये भी देखें: MP में बढ़ेगा ED का नेटवर्क, ग्वालियर-जबलपुर में खुलेगा ऑफिस, भोपाल में खुला है ED का जॉनल ऑफिस
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
14 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines